कंगना रनौत ने फिर साधा बॉलीवुड सितारों पर निशाना, सीधे सीधे पूछ लिया ये सवाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 11, 2022, 09:49 PM IST

बॉलीवुड के ये सितारे एक बार फिर कंगना रनौत के निशाने पर हैं। उन्होंने आने वाली फिल्म धाकड़ को लेकर ये सवाल उठाए हैं। देखें इस वीडियो में।

कंगना रनौत ने एक बार फिर बॉलीवुड स्टार्स को आड़े हाथों लिया है। इस मामला उनकी आने वाली फिल्म धाकड़ को लेकर है। दरअसल कंगना का कहना है कि अर्पिता खान की ईद पार्टी में जिन लोगों से भी वो मिली हैं, सभी ने उनके मुंह पर तो धाकड़ के ट्रेलर की तारीफ की। लेकिन सोशल मीडिया पर सभी ने चुप्पी साध रखी है। कंगना ने पूछा है कि अमिताभ बच्चन ने भी धाकड़ का ट्रेलर शेयर करने के बाद डिलीट कर दिया तो इसकी वजह क्या है। अब कंगना का गुस्सा जायज है या नहीं, देखें इसकी ये वीडियो रिपोर्ट। 

End of Article