Priyanka Chopra-Nick Jonas की राह पर Vicky Kaushal-Katrina Kaif, शादी में इस चीज पर लगाया सख्त बैन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 24, 2021, 11:04 PM IST

Vicky Kaushal Katrina Kaif Wedding: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अपनी शादी में प्राइवेसी को लेकर बेहद सचेत हैं। कपल ने शादी में प्राइवेसी बनाए रखने के लिए खास इंतजाम किए हैं।

Priyanka Chopra-Nick Jonas की राह पर Vicky Kaushal-Katrina Kaif, शादी में इस चीज पर लगाया सख्त बैन

मुंबई. विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस रॉयल वेडिंग के लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक विक्की और कैटरीना अपनी प्राइवेसी को लेकर काफी सचेत हैं। इस कारण फोन पर बैन लगाया है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक ये कपल की लाइफ का सबसे बड़ा दिन है। ऐसे में वह नहीं चाहते कि शादी के वीडियो और फोटोज ऑनलाइन लीक हो। अपनी प्राइवेसी बनाए रखने के लिए कपल ने एक टीम भी हायर की है। शादी में कुछ जगह को छोड़कर गेस्ट मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। शादी में कई सेलेब्स के अलावा दोनों तरफ के परिवार वाले भी शामिल होंगे। इससे पहले निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी शादी में फोन के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई थी।

True or False: Vicky Kaushal and Katrina Kaif are more than 'just friends'  | Hindi Movie News - Times of India

शादी से पहले होगी कोर्ट मैरिज 
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक विक्की कौशल और कैटरीना कैफ एक नहीं दो बार शादी करेंगे। राजस्थान में सात फेरे लेने से पहले ये कपल मुंबई में कोर्ट मैरिज करेंगे। वहीं, कैटरीना और विक्की ने अपनी शादी के फंक्शन के कॉन्ट्रैक्ट कई इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को दिए हैं। विक्की और कैटरीना की टीम पहले ही वेन्यू में पहुंच गई है और सारी तैयारी की देखरेख कर रही है।

Vicky Kaushal is going all out to make sure Katrina Kaif has her dream  December wedding | Hindi Movie News - Times of India

नहीं होगा कोई हनीमून
ई टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्की कौशल और कैटरीना कैफ शादी के बाद हनीमून पर नहीं जाएंगे। शादी के बाद कैटरीना कैफ अपनी फिल्म टाइगर की शूटिंग शुरू कर देंगी।  इसके अलावा वह श्रीराम राघवन की फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर देंगी।

कपल से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया, 'शादी की रस्मों के अलावा दोनों अपने काम से किसी भी तरह का ब्रेक नहीं लेंगे। विक्की और कैटरीना दोनों अपनी फिल्में वक्त पर पूरा करने चाहते हैं। ऐसे में शादी के बाद अभी कोई हनीमून नहीं होगा।'  

End of Article