'तेरी मिट्टी' गाने के सिंगर बी प्राक के घर पर टूटा दुखों का पहाड़, नवजात बच्चे की हुई मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 15, 2022, 08:39 PM IST

B Prak new born Passes Away: बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर बी प्राक के नवजात शिशु का निधन हो गया है। बी प्राक ने सोशल मीडिया पर एक नोट लिखकर फैंस के साथ इस बुरी खबर को शेयर किया है।

'तेरी मिट्टी' गाने के सिंगर बी प्राक के घर पर टूटा दुखों का पहाड़, नवजात बच्चे की हुई मौत

मुंबई. बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर बी प्राक के फैंस के लिए बेहद बुरी खबर है। बी प्राक और उनकी वाइफ मीरा बच्चन इस साल दूसरे बच्चे के पेरेंट्स बनने वाले थे। अब सिंगर के दूसरे बच्चे का निधन हो गया है। बी प्राक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर अपने फैंस के साथ इस दुखद खबर को शेयर किया है। बी प्राक ने इस दौरान फैंस से उनकी प्राइवेसी बनाए रखने की अपील भी की है। 

बी प्राक ने सोशल मीडिया पर शेयर किए अपने नोट में लिखा, 'बहुत दुख के साथ हमें सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे नवजात शिशु का जन्म के वक्त निधन हो गया है। एक पेरेंट्स होने के नाते ये हमारे लिए बेहद दुखद समय है। हम डॉक्टर और स्टाफ का उनके परिश्रम और सपोर्ट के लिए धन्यवाद करते हैं। हम इस घटना से काफी ज्यादा दुखी हैं। आप सभी से ये रिक्वेस्ट करते हैं कि इस कठिन समय में हमारी प्राइवेसी को बनाए रखें। आपके मीरा और बी प्राक।' बी प्राक के इस पोस्ट पर सेलेब्स दुख जता रहे हैं। गौहर खान ने लिखा, 'हे भगवान, भगवान आपको और आपकी वाइफ को शक्ति दें।'  

B Prak

एक बेटे के हैं पेरेंट्स 
बी प्राक (B Prak) ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तीसरी सालगिरह के मौके पर वाइफ की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी। बी प्राक ने वाइफ के साथ समुद्र के तट पर एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में उनकी वाइफ बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। फोटो में दोनों ने ब्लैक कलर की ड्रेस में ट्विनिंग की है। आपको बता दें कि साल 2019 में बी प्राक ने मीरा बच्चन (Meera Bachan) से शादी रचाई थी। मीरा और बी प्राक एक बेटे के माता-पिता हैं। बेटे का नाम अदब है। 

B Praak with his wife Meera

बी प्राक का असली नाम प्रतीक बच्चन है। बी प्राक ने अपने करियर की शुरुआत बतौर म्यूजिक डायरेक्टर की थी। उन्हें पहचान गाने मन भरया से मिली थी। इसके बाद उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म केसरी का गाना तेरी मिट्टी में मिल जावां गाया। ये गाना बेहद पॉपुलर हुआ। बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों के अलावा बी प्राक साउथ की फिल्मों में भी संगीत दे चुके हैं। 

End of Article