सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को मिली धमकी, पंजाब सरकार से मांगी सुरक्षा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 31, 2022, 11:29 PM IST

Punjabi Singer Mankirt Aulakh demands security: सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद एक अन्य पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख ने सुरक्षा की मांग की। सिंगर का कहना है कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को मिली धमकी, पंजाब सरकार से मांगी सुरक्षा

Mankirt Aulakh demands security. पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के सदमे से फैंस अभी उबरे नहीं हैं। अब पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख ने कहा है कि उन्हें  बंबीहा गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी मिल रही है। मनकीरत सिंह औलख ने पंजाब सरकार से सुरक्षा की मांग की है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मनकीरत औलख (Mankirt Aulakh) ने बताया कि उन्हें पिछले कुछ महीनों से दविंदर बंबीहा गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी मिल रही है। ऐसे में उन्होंने पंजाब की भगवंत मान सरकार से सुरक्षा की मांग की है। अभी इस मामले में पुलिस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। आपको बता दें कि हत्या से एक दिन पहले ही पंजाब सरकार ने सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा को घटा दिया था। मूसेवाला की हत्या के बााद पंजाब सरकार के इस कदम पर फैंस और राजनीतिक दलों ने सवाल उठाए थे। 

Punjabi singer Mankirt Aulakh demands security cover after Sidhu Moose  Wala's murder - India News

वायरल हुआ था सोशल मीडिया पोस्ट
दविंदर बंबिहा के पेज पर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा था। पोस्ट में बंबिहा ने दावा किया था कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के पीछ मनकीरत औलख का हाथ है। पोस्ट में आरोप लगाया गया है मनकीरत ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग को सिद्धूवाला के सुरक्षा घेरे के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दिया करता था। वहीं, सिद्धू मूसेवाला का किसी भी गैंग या गैंगस्टर से कोई भी संबंध नहीं था। पोस्ट में सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लेने की बात भी कही गई है। 

सिद्धू मूसेवाला का आज अंतिम संस्कार कर दिया है। पंजाबी सिंगर के अंतिम दर्शन और उन्हें आखिरी विदाई देने के लिए फैंस भारी संख्या में पहुंचे थे। वहीं, इस हत्याकांड में  मनप्रीत नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पंजाबी सिंगर की हत्या के लिए रूस निर्मित एएन-94 असाल्ट राइफल का इस्तेमाल हुआ है।

End of Article