सिद्धू मूसेवाला को हमलावरों ने 25 गोलियां मारीं, बॉडी पर मिला बारूद, पास से किया हमला; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 31, 2022, 09:32 PM IST

Sidhu Moose Wala Murder: सिद्धू मूसेवाला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आया है कि उसे हमलावरों ने लगभग 25 गोलियां मारीं और उसके शरीर पर बारूद भी मिला है।

सिद्धू मूसेवाला को हमलावरों ने 25 गोलियां मारीं, बॉडी पर मिला बारूद, पास से किया हमला; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा

Sidhu Moose Wala post-mortem report: पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला को हमलावरों ने लगभग 25 गोलियां मारी थीं और उनके शरीर पर बारूद भी मिला। सूत्रों ने पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट का हवाला देते हुए ये जानकारी दी है। पंजाब सरकार द्वारा सुरक्षा घेरे में कटौती के एक दिन बाद रविवार यानी 29 मई को पंजाब के मानसा जिले के जवाहरके गांव में अज्ञात हमलावरों ने गायक से नेता बने सिद्धू की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

सूत्रों ने कहा कि मूसेवाला की अस्पताल ले जाने से पहले ही मौत हो गई थी। घटना शाम 5.25 बजे हुई और पुलिस को शाम 5.50 बजे सूचना मिली। सूत्रों ने कहा कि गायक के शरीर पर बारूद की उपस्थिति से संकेत मिलता है कि उस पर बहुत करीब से गोली चलाई गई थी और हथियार उसके शरीर के करीब लाया गया था। 

एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि सिद्धू मूसेवाला को 25 से ज्यादा गोलियां लगीं। उसके शरीर पर बारूद पाया गया। अस्पताल लाने से पहले उसकी मौत हो गई। घटना शाम करीब 5.25 बजे हुई, जबकि पुलिस को शाम करीब 5.50 बजे सूचना मिली। सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार पंजाब के मानसा जिले के उनके पैतृक गांव मूसा में आज किया गया। उनके पार्थिव शरीर को मंगलवार सुबह मानसा सिविल अस्पताल से उनके आवास ले जाया गया जहां श्रद्धांजलि देने के लिए भारी भीड़ उमड़ी।

28 साल के पंजाबी गायक ने हाल ही में पंजाब में मानसा से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था और वह आम आदमी पार्टी (AAP) के विजय सिंगला से हार गए थे। वह पिछले साल दिसंबर में कांग्रेस में शामिल हुए थे। पंजाब पुलिस ने मूसेवाला की हत्या के सिलसिले में सोमवार को देहरादून पेलियो पुलिस चौकी इलाके से छह लोगों को हिरासत में लिया। इस केस में एक को गिरफ्तार किया गया है। कनाडा के गोल्डी बराड़ द्वारा हत्या की जिम्मेदारी लेने के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तिहाड़ जेल में लॉरेंस बिश्नोई से भी पूछताछ शुरू कर दी है। बरार बिश्नोई का करीबी सहयोगी है, जिसके बारे में कहा जाता है कि वह गायक की हत्या में भी शामिल था। पंजाब पुलिस ने मानसा में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 307 और 341 और आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ