Raju Srivasatav Health Update: राजू श्रीवास्तव की सेहत में सुधार, शेखर सुमन ने ट्वीट कर बताया है कैसी है कॉमेडियन की तबीयत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 12, 2022, 10:30 PM IST

Raju Srivastava Health Update : कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हेल्थ को लेकर बड़ी अपडेट सामने आया है। राजू श्रीवास्तव की स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। एक्टर शेखर सुमन ने ट्वीट कर जानकारी दी।

Raju Srivasatav Health Update: राजू श्रीवास्तव  की सेहत में सुधार, शेखर सुमन ने ट्वीट कर बताया है कैसी है कॉमेडियन की तबीयत
Photo Credit: Instagram

Raju Srivastava Health Update :  कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हेल्थ में सुधार देखने को मिला है। 10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा था जिसेक बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राजू श्रीवास्तव की हालत बेहद नाजुक है। फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक राजू श्रीवास्तव की सेहत में थोड़ा सुधार हुआ है। कॉमेडियन के दोस्त और एक्टर शेखर सुमन ने ट्वीट कर उनकी तबीयत के बारे में जानकारी दी है। 

शेखर सुमन ने ट्वीट कर बताया राजू श्रीवास्तव की कैसी है तबीयत

एक्टर ने ट्वीट कर कहा कि राजू ने अपनी उंगली और कंधे को हल्का सा हिलाया है। डॉक्टर्स ने कहा कि ये पॉजिटिव रिस्पॉन्स है। आपकी प्रार्थनाएं काम कर रही हैं। प्रार्थना करते रहिए।

वेंटिलेटर पर हैं राजू श्रीवास्तव

डॉक्टर्स से मिली जानकारी के अनुसार, राजू श्रीवास्तव की हालत गंभीर है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनके ब्रेन डेमेज हो गया है। पिछले 46 घंटे से राजू श्रीवास्तव को होश नहीं आया था। डॉक्टर की टीम राजू श्रीवास्तव के देख-रेख में जुटी हुई हैं। हर कोई उनकी सलामती के लिए दुआ कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजू श्रीवास्तव की पत्नी से फोन पर बातचीत की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी पत्नी को आर्थिक सहायत की मदद भी पेश की थी। 

राजू श्रीवास्तव अपनी फिटनेस का खास ध्यान रखते हैं

राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा ने बताया था कि उनके पिता अपने फिटनेस का खास ख्याल रखते हैं। वो हर रोज जिम जाते थे, कभी भी अपना वर्कआउट मिस करते हैं। बेटी ने आगे कहा कि उन्हें हार्ट की कोई बीमारी भी नहीं थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजू श्रीवास्तव की एंजियोग्राफी में उनके हार्ट के बड़े हिस्से में 100 फीसदी ब्लॉक मिला। 

राजू श्रीवास्तव को द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से पॉपुलैरिटी से मिली थी। शो में उन्होंने गजोधर समते कई आइकोनिक किरदार किए थे जिससे उन्हें घर- घर में लोकप्रियता मिली। कॉमेडियन द कपिल शर्मा, कॉमेडी सर्कस समेत कई शोज में नजर आए हैं। इसके अलावा  कॉमेडियन तेजाब, बाजीगर, मैंने प्यार क्यों किया जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

End of Article