Chitrangada Singh Birthday: करोड़ों की नेटवर्थ की मालकिन हैं चित्रांगदा सिंह, जानिए फिटनेस का राज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 30, 2021, 08:32 AM IST

Chitrangada Singh Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह आज अपना बर्थडे मना रही हैं। चित्रांगदा सिंह ने साल 2005 में फिल्म हजारों ख्वाहिशें ऐसी से डेब्यू किया था। जानिए एक्ट्रेस के बारे में कुछ अहम बातें...

Chitrangada Singh Birthday: करोड़ों की नेटवर्थ की मालकिन हैं चित्रांगदा सिंह, जानिए फिटनेस का राज

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह 30 अगस्त को अपना 45वां बर्थडे मना रही हैं। चित्रांगदा सिंह का जन्म राजस्थान के जोधपुर में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई यूपी के मेरठ से की थी।

चित्रांगदा सिंह ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद वह सिंगर अलताफ राजा के एलबम तुम तो ठहरे परदेसी में नजर आए थे। चित्रांगदा सिंह ने साल 2005 में फिल्म हजारों ख्वाहिशें ऐसी से डेब्यू किया था। पर्सनल लाइफ की बात करें तो चित्रांगदा सिंह ने साल 2001 में गोल्फर ज्योति रंधावा से शादी की थी। दोनों का एक बेटा जोरावर भी है। दोनों ने साल 2014 में तलाक ले लिया था। 

Chitrangada Singh

इतनी  है नेटवर्थ
चित्रांगदा सिंह की नेटवर्थ की बात करें तो ये पांच मिलियन डॉलर यानी 36 करोड़ रुपए है। इसके अलावा  उनका मुंबई में एक आलीशान घर है। चित्रांगदा सिंह के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास कई SUV कार हैं। चित्रांगदा के पास BMWX5 कार की मालकिन हैं। चित्रांगदा ने हाला ही में लहंगे के साथ फोटोशूट शेयर किया था। लहंगे की कीमत तीन लाख रुपए थी।

Chitrangada Singh

सबसे फिट एक्ट्रेस 
चित्रांगदा बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस कहती हैं, 'मुझे वर्कआउट करने में मजा आता है, लेकिन एक्सरसाइज का मुझ पर फितूर सवार नहीं होता।'

Chitrangada Singh

 चित्रांगदा अपना वर्कआउट पूरे डेडिकेशन के साथ करती हैं। जब वह घर पर होती हैं तो वह हफ्ते में चार दिन डेढ़ घंटे एक्सरसाइज करती हैं। कार्डियो आधारित एक्सरसाइज के साथ अपने वर्कआउट की शुरुआत करती हैं।

End of Article