Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) की लीड रोल वाली फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की स्टोरी से लेकर कमाई तक को लेकर खूब बातें हो रही हैं। अब अक्षय कुमार की इस फिल्म को रिलीज हुए 1 दिन पूरा हो गया है, जिसके बाद फिल्म की कमाई के आंकड़े सामने आने शुरू हो गए हैं। अक्षय कुमार की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म वेलकम टू द जंगल ने पहले दिन कितनी कमाई की है।
वेलकम टू द जंगल की पहले दिन की कमाई (Image Source: Welcome To The Jungle Movie)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:22 साल बाद अक्षय कुमार संग काम करने पर Raveena Tandon ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'वो बिल्कुल नहीं बदले...'
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले दिन मचाया धमाल
एक्टर अक्षय कुमार और जैकी श्रॉफ की फिल्म वेलकम टू द जंगल एक बार फिर से खबरों हैं। इसकी वजह फिल्म वेलकम टू द जंगल की कमाई के आंकड़े हैं। अक्षय कुमार की फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और रवीना टंडन की फिल्म वेलकम टू द जंगल ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 15.33 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की कमाई के आंकड़े देखने के बाद मेकर्स और फैंस खुशी से झूम उठे हैं। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म वेलकम टू द जंगल की कमाई के ये आकंड़ें अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Baatein Dil Se: 'देश से जुड़े ही नहीं है कभी...'धुरंधर को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर फूटा Suniel Shetty का गुस्सा
दुनियाभर में की इतनी कमाई
अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर में भी गदर काट रही है। फिल्म वेलकम टू द जंगल का वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 27.60 करोड़ रुपये है। इसमें ओवरसीज कलेक्शन 4.70 करोड़ रुपये है। फिल्म की कमाई के आंकड़ों को लेकर खूब चर्चा हो रही है। फिल्म वेलकम टू द जंगल की कमाई के आंकड़ों को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
