Vaazha 2 Worlwide BO Collection Day 7: 100 करोड़ी बनी Hashir H की फिल्म, देखें टोटल कमाई

Vaazha 2 Worlwide Box Office Collection Day 7: हशीर एच की फिल्म 'वाजा 2' को रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं। एक हफ्ते अंदर यह मूवी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।

Vaazha 2 Worlwide Box Office Collection Day 7: किसी भी फिल्म की स्टारकास्ट के साथ उनकी कहानी भी बहुत अहम होती है। बीते कुछ सालों में ऐसी कई उदाहारण देखे गए हैं, जिनमें बड़े स्टार्स भले ही नजर ना आएं हों लेकिन दर्शकों ने कहानी को पसंद किया और वे फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। ऐसी ही मलयालम भाषा में रिलीज हुई एक फिल्म रिलीज हुई है, जिसका टाइटल 'वाजा 2' है। सविन एस.ए. के निर्देशन में बनी हशीर एच (Hashir H) की यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफल रही है। इस मूवी ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है।

Vaazha 2 Worlwide BO Collection Day 7

'वाजा 2' हुई 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल (Pic Credit: IMDb)

100 करोड़ी बनी 'वाजा 2'

'वाजा II बायोपिक ऑफ बिलियन ब्रदर्स' ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक 'Vaazha 2' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 103.52 करोड़ रुपये की कमाई की है। भारत में इस मूवी का टोटल बिजनेस 54.62 करोड़ रुपये हो गया है जबकि विदेशों में यह कलेक्शन 48.90 करोड़ रुपये रहा है। इस मूवी को रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं और यह 100 करोड़ रुपये के बड़े क्लब में शामिल हो गई है। (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 21: नहीं रुक रही Ranveer Singh स्टारर की कमाई, इतने करोड़ पहुंचा कलेक्शन)

End of Feed