Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 6: साउथ के जाने-माने स्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की नई फिल्म उस्ताद भगत सिंह (Ustaad Bhagat Singh) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। पवन कल्याण की कमाई को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। पहले दिन को छोड़ दिया जाए तो इस मूवी की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। अब पवन कल्याण की फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो गए हैं, जिसके बाद 'उस्ताद भगत सिंह' के कलेक्शन को लेकर नया अपडेट सामने आया है। तो चलिए जानते है फिल्म उस्ताद भगत सिंह ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
'उस्ताद भगत सिंह' ने किया इतना कलेक्शन
एक्टर पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म उस्ताद भगत सिंह को रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं। लेकिन फिल्म उस्ताद भगत सिंह कोई कमाल नहीं दिखा पाई है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की कमाई में 5वें दिन के मुकाबले गिरावट देखने को मिल रही है। पवन कल्याण की फिल्म ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसी के साथ मूवी की कुल कमाई 64.60 करोड़ रुपये हो गई है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म उस्ताद भगत सिंह की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है।
दुनियाभर में की इतनी कमाई
एक्टर पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह इंडिया के साथ-साथ विदेश में भी कमाई कर रही है। लेकिन वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर भी कोई खास कमाई नहीं कर पाई। फिल्म उस्ताद भगत सिंह का कुल कलेक्शन 87.10 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म की कमाई पर रणवीर सिंह की मूवी धुरंधर 2 का साफ असर देखने को मिल रहा है।
