बॉक्स ऑफिस

TMMTMTTM Box Office Collection Day 6: बुरी तरह पिटी कार्तिक-अनन्या की फिल्म, 2 करोड़ जुटाने में भी निकला दम

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' की हालत बॉक्स ऑफिस पर दिन पर दिन खराब होती जा रही है। यहां तक कि छठे दिन ही फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर दम निकल गया।

Image

फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म "तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' ने दर्शकों के दिलों में जगह बनाने की पूरी कोशिश की, लेकिन हैरत की बात तो यह है कि छह दिन में ही फिल्म की हालत बहुत बुरी नजर आ रही है। 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म को लोगों से जरा भी भाव नहीं मिल रहा है। यहां तक कि छह दिन में भी फिल्म 30 करोड़ रुपये तक नहीं जुटा पाई है।

सैकनिक्ल की रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) ने बॉक्स ऑफिस पर छठे दिन मात्र 1.75 करोड़ रुपये की ही कमाई की। जो कि हैरान करने वाला है। 'धुरंधर' और 'अवतार: फायर एंड एश' के क्रेज में मानो कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' कहीं खो गई है। बता दें कि फिल्म ने 7.75 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला थ। जहां दूसरे दिन 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का कलेक्शन 5.25 करोड़ रुपये रहा तो वहीं तीसरे दिन फिल्म ने 5.5 करोड़ रुपये, चौथे दिन 5 करोड़ रुपये और पांचवे दिन मात्र 1.75 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया।

'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) के लिए सिनेमाघरों में 20.04 प्रतिशत की ऑक्युपेंसी ही दर्ज की गई। बता दें कि कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इस मूवी के जरिए दोनों दूसरी बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आए हैं। लेकिन उम्मीदों के हिसाब से ये फिल्म सिनेमाघरों में औंधे मुंह नजर आई। 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को यूं तो 90 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है, लेकिन अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि फिल्म बॉक्स ञफिस पर कितनी कमाई कर पाती है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article