The Bhootnii Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त (Sanjay Dutt) की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'द भूतनी' (The Bhootnii) ने 1 मई के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से 'द भूतनी' को कुछ खास रिव्यू नहीं मिले, जिसका हाल बॉक्स ऑफिस पर साफ देखने को मिल रहा है। 3 दिनों के बाद भी यह फिल्म कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर खूब स्ट्रगल कर रही है। हर गुजरते दिन के निर्माताओं के चेहरे की रंगत भी उड़ती जा रही है। यह फिल्म 3 दिनों में 3 करोड़ रुपये का कारोबार करने में असफल रही है। दूसरी ओर 'द भूतनी' के साथ रिलीज हुई अजय देवगन की 'रेड 2' के कलेक्शन ने निर्माताओं को खुश कर दिया है।
निराशाजनक रही है 'द भूतनी' की कमाई
ट्रैक वेबसाइट Sacnilk के अनुसार सिद्धांत सचदेव के डायरेक्शन में बनी संजय दत्त की फिल्म 'द भूतनी' ने शनिवार को केवल 86 लाख रुपये का बिजनेस किया है। 'द भूतनी' की कमाई देखकर निर्माताओं ने भी अपना माथा पकड़ लिया है। फिल्म हर गुजरते दिन के साथ बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन कर रही है। तीन दिनों में यह मूवी केवल 2.13 करोड़ रुपये ही कमा पाई है। कई लोगों ने इस मूवी को फ्लॉप की लिस्ट में गिनना शुरू कर दिया है।
संजय दत्त के साथ इस फिल्म में मौनी रॉय, पलक तिवारी, सनी सिंह और आसिफ खान सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। 'द भूतनी' का कलेक्शन देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि मेकर्स को यह मूवी अजय देवगन स्टारर 'रेड 2' के साथ नहीं रिलीज करनी चाहिए थी। 'रेड 2' ने तीन दिनों में 50 करोड़ रुपये के लगभग कमाई की है।
