बॉक्स ऑफिस

The Bhootnii Box Office Collection Day 2: दूसरे ही दिन फुस्स निकली संजय दत्त की हॉरर-कॉमेडी फिल्म, रेड 2 के आगे उड़े तोते

The Bhootnii Box Office Collection Day 2: द भूतनी( The Bhootni) की दूसरे दिन की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट आ गई है। बात करें शुक्रवार के कलेक्शन की तो फिल्म ने केवल लाखों में कमाई की है। रेड 2 के आगे द भूतनी डरती हुई नजर आ रही है ।

Image

The Bhootnii Box Office Collection Day 2

The Bhootnii Box Office Collection Day 2: संजय दत्त-मौनी रॉय-पलक तिवारी और सनी सिंह स्टार हॉरर-कॉमेडी मूवी 'द भूतनी' को रिलीज हुए दो दिन हो गए हैं। फिल्म का जिस तरह से प्रमोशन किया गया था थिएटर में यह उतना धमाल नहीं मचा पाई। संजय दत्त की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बिल्कुल फुस्स साबित हुई। जहां पहले दिन कुछ करोड़ की कमाई की उम्मीद थी वह लाखों में सिमटकर रह गई। जिस तरह से दूसरे दिन की कमाई सामने आई है देखकर लग रहा है कि यह वीकेंड पर भी नहीं टिक पाएगी । आइए बताते हैं दूसरे दिन कितनी हुई 'द भूतनी' की कमाई।

द भूतनी( The Bhootni) की दूसरे दिन की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट आ गई है। बात करें शुक्रवार के कलेक्शन की तो फिल्म ने केवल 62 लाख की कमाई की है। पहले दिन फिल्म का कलेक्शन 65 करोड़ था । दो दिन की कुल कमाई के अनुसार फिल्म ने 1.27 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। हालांकि यह दो दिन की कमाई बहुत निराशजनक है। द भूतनी में मल्टीस्टारकास्ट होने के बावजूद भी इसकी कहानी दर्शकों तक पहुँच नहीं पाई। दूसरी तरफ फिल्म की टक्कर अजय देवगन( Ajay Devgan) की रेड 2( Raid 2) से हुई है जिसका असर भी कमाई पर पड़ा है।

रेड 2 ने निकाली हवा

रेड 2 के दो दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दो दिनों में 30.75 करोड़ की कमाई कर ली है। वीकेंड पर यह कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद बताई जा रही है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो इस हफ्ते के बाद द भूतनी के शोज भी थिएटर्स से हट जाएंगे।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article