बॉक्स ऑफिस

Tere Ishq Mein Box Office Collection: 100 करोड़ी हुई धनुष-कृति की फिल्म, 10वें दिन की बंपर कमाई

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 8, 2025, 05:16 AM IST

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 10: एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) और एक्टर एक्टर धनुष (Dhanush) की रोमांटिक फिल्म तेरे इश्क में (Tere Ishq Mein) को रिलीज हुए 10 दिन पूरे हो गए हैं। 10वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है।

Image

Image Source: Tere Ishq Mein Movie

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 10: बॉलीवुड का जानी-मानी एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) और साउथ एक्टर एक्टर धनुष (Dhanush) की लीड रोल वाली फिल्म तेरे इश्क में (Tere Ishq Mein) ने सबका दिल जीत लिया है। ये फिल्म रिलीज होने के बाद से बड़े पर्दे पर धमाल मचा रही है। कृति सेनन और धनुष की फिल्म तेरे इश्क में एक के बाद एक नए बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बना रही, जो सभी को हैरान कर रहे हैं।इस फिल्म को रिलीज हुए अब 10 दिन पूरे हो गए हैं, जिसके बाद कमाई की नई रिपोर्टा सामने आ रही है। तो चलिए जानते हैं कृति सेनन और धनुष की फिल्म तेरे इश्क में ने 10वें दिन कितने करोड़ रुपये कमाए हैं।

100 करोड़ी हुई 'तेरे इश्क में'

कृति सेनन और धनुष की फिल्म तेरे इश्क में एक बार फिर से चर्चा में आ गई है, इसकी वजह मूवी की स्टोरी नहीं बल्कि कलेक्शन की नई रिपोर्ट है। कृति सेनन और धनुष की फिल्म तेरे इश्क में ने 10वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने 10वें दिन वो कर दिखाया, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक कृति सेनन और धनुष की फिल्म तेरे इश्क में ने 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 100 करोड़ रुपये हो गई है। कमाई के इन आंकड़ों ने फैंस के साथ-साथ मेकर्स का भी दिल खुश कर दिया है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित हैं, असल आंकड़ों का सामने आना बाकी है।

फिल्म का बजट

कृति सेनन और धनुष की फिल्म तेरे इश्क में के लिए मेकर्स ने 85 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की मूवी धुरंधर से टक्कर हो रही है। कृति सेनन और धनुष की फिल्म तेरे इश्क में को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article