बॉक्स ऑफिस

Srikanth Day 1 Box Office Collection Prediction: 'श्रीकांत' का बॉक्स ऑफिस पर दिखा जलवा, कमाई में मामले में फुस्स हुई फिल्म

  • Authored by: अभय
  • Updated May 10, 2024, 02:57 PM IST

Srikanth Movie Day 1 Box Office Collection Prediction: बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'श्रीकांत' की कमाई के आंकड़े सामने आने शुरू हो गए हैं। फिल्म 'श्रीकांत' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये कमाने वाली है।

Image

Instagram

Srikanth Movie Day 1 Box Office Collection Prediction: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार राजकुमार राव इन दिनों अपनी फिल्म 'श्रीकांत (Srikanth)' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। श्रीकांत बोला की लाइफ पर बन रही इस फिल्म की अभी हाल स्क्रीनिंग रखी गई थी। फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद अब इसे रिलीज कर दिया गया है। राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' को काफी पसंद किया जा रहा है। 10 मई को रिलीज हुई ये फिल्म अपनी कहानी से लोगों का दिल जीत रही हैं। इसी बीच अब 'श्रीकांत' फिल्म की कमाई को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। तो चलिए जानते हैं 'श्रीकांत' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करने वाली है।

पहले दिन इतनी कमाई करेगी राजकुमार राव की फिल्म

राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' रिलीज होते ही चर्चा में आ गई हैं। एक्टर के फैंस को इस फिल्म का रिलीज का काफी दिनों से इंतजार था। फिल्म 'श्रीकांत' के रिलीज होने के बाद मूवी की कमाई को लेकर रिपोर्ट्स सामने आने लगी है। फिल्म 'श्रीकांत' ने एडवांस बुकिंग में ठीक-ठाक कमाई की थी। अब इसके बाद फिल्म की पहले दिन की कमाई को रिपोर्ट सामने आनी शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' पहले दिन 2 से 2.50 करोड़ रुपये कमा सकती है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म 'श्रीकांत' की कमाई की ये आंकड़े अनुमानित हैं। देखना होगा फिल्म पहले दिन क्या कमाल दिखा पाती है।

'श्रीकांत' में इन स्टार्स ने किया काम

फिल्म 'श्रीकांत' में राजुकमार राव के साथ-साथ ज्योतिका, अलाया एफ और शरद केलकर अहम रोल में है। ये फिल्म बिलियनेयर श्रीकांत बोला की बायोपिक है। जो एक नेत्रहीन है और ये फिल्म उनके लाइफ के स्ट्रगल को दिखाती है। देखना होगा ये फिल्म लोगों को कितनी पसंद आने वाली है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article