Dhurandhar Beats Animal: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) का जलवा अभी भी बरकरार है। जेम्स कैमरून की 'अवतार: फायर एंड ऐश' के रिलीज होने के बावजूद 'धुरंधर' ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार बरकरार रखी है। 'धुरंधर' को रिलीज हुए तीन हफ्ते हो गए हैं और यह अब तक 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस करने में सफल रही है। खास बात यह है कि रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने रणबीर कपूर की 'एनिमल' को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पछाड़ दिया है। तो चलिए देखते हैं कि फिल्म 'धुरंधर' ने कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
'एनिमल' ने टेक दिए 'धुरंधर' के सामने घुटने
ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का कलेक्शन 555.5 करोड़ रुपये रहा है। इस कलेक्शन के साथ 'धुरंधर' सबसे ज्यादा कमाने वाली 10 भारतीय फिल्मों में शामिल हो गई है। वहीं दूसरी ओर रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' 553 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ 10वें स्थान पर टिकी हुई थी। मगर अब अब 10वें नंबर पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने कब्जा कर लिया है। आने वाले दिनों में 'धुरंधर' विक्की कौशल की 'छावा' और श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' को मात देने में कामयाब हो सकती है।
आदित्य धर ने फिल्म 'धुरंधर' का निर्देशन किया है। इस मूवी में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन और राकेश बेदी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इस मूवी में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के साथ-साथ सभी एक्टर्स की एक्टिंग जमकर तारीफ हुई है। इसे समीक्षकों और दर्शकों दोनों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। रणवीर सिंह की 'धुरंधर' वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित है। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय कमेंट्स के माध्यम से जरूर दें।
