बॉक्स ऑफिस

Raid 2 Box Office: बड़ी गिरावट से बार-बार बच रही है अजय देवगन की फिल्म, 28वें दिन कमाए इतने रुपये

Raid 2 Box Office Collection Day 28: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की क्राइम थ्रिलर 'रेड 2' (Raid 2) की कमाई में अभी तक बड़ी गिरावट देखने को नहीं मिली है। बुधवार के दिन 'रेड 2' ने सोमवार के बराबर ही कमाई की है, जिसे देख मेकर्स खुश हैं। आइए देखें फिल्म की टोटल कमाई कितनी रही है।

Image

Ajay Devgn's Raid 2

Raid 2 Box Office Collection Day 28: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'रेड 2' (Raid 2) ने ऑडियंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 1 मई के दिन रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' को सिनेमाघरों में 28 दिन पूरे हो गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक भारी गिरावट दर्ज नहीं कराई है। इस वीकेंड में भी बॉक्स ऑफिस पर 'रेड 2' का ही कब्जा रहने वाला है। आइए देखें यह मूवी 28 दिनों में कितने करोड़ रुपये का कारोबार करने में कामयाब रही है।

28 दिनों में 'रेड 2' ने कमाए इतने करोड़

Sacnilk द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक अजय देवगन स्टारर 'रेड 2' ने बुधवार को 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। मंगलवार के दिन यह कमाई 85 लाख रुपये थे। वहीं दूसरी ओर सोमवार को भी 'रेड 2' ने 75 लाख रुपये ही कमाए थे। अब तक यह मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 164.45 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है। इस वीकेंड कोई बड़ी रिलीज नहीं है और इसका फायदा 'रेड 2' को पक्का होने वाला है।

अजय देवगन को इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक के रोल में देखकर फैन्स बेहद खुश हुए। अजय देवगन स्टारर 'रेड 2' साल 2018 में आई 'रेड' का सीक्वल है। दूसरे पार्ट में अजय देवगन और रितेश देशमुख की भिड़ंत देखने को मिलती है। राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वाणी कपूर ने अजय देवगन की पत्नी का किरदार निभाया है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल हो सकती है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article