बॉक्स ऑफिस

Raid 2 Box Office Collection Day 2: अजय और रितेश की जोड़ी ने हिलाया सिनेमाघर, दूसरे दिन कमा डाले इतने करोड़

Raid 2 Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड फिल्म 'रेड 2' आखिरकार रिलीज हो गई है जिसे देखने के लिए तमाम लोग सिनेमाघर पहुँच रहे हैं। इस बार बड़े परदे पर रितेश देशमुख और अजय देवगन की जोड़ी देखने को मिली। अब कुछ देर पहले फिल्म 'रेड 2' के दूसरे दिन के कलेक्शन सामने आ गया है।

Image

Raid 2 Box Office Collection Day 2

Raid 2 Box Office Collection Day 2: अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म 'रेड 2' ने 1 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म 'रेड' के हिट होने के बाद मेकर्स वापिस से नई कहानी और स्टारकास्ट के साथ दूसरे भाग से लोगों का दिल जीतने वापिस मैदान पर उतरे। रिलीज होने के बाद फिल्म को क्रिटिक्स और जनता से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रेड 2 को देखने के लिए सिनेमाघरों में लोगों की लाइन भी दिखाई दी। इस बीच फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया जिसमें ओपनिंग डे से पहले कमाई में गिरावट नजर आई।

फिल्म 'रेड 2' (Raid 2) ने दूसरे दिन यानी शुक्रवार 2 मई को करीब-करीब 11. 50 करोड़ की कमाई अपनी जेब में डाली। ऐसे में अब फिल्म का पूरा कलेक्शन दो दिन बाद 30 करोड़ 75 लाख पहुँच गया है। अगर कमाई तेजी से हुई तो फिल्म इस वीकेंड के बाद 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। ओपनिंग डे पर फिल्म 'रेड 2' ने 19.25 करोड़ कमाए थे। ऐसे में पहले दिन के बाद दूसरे दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली। हालांकि अजय देवगन स्टारर इस फिल्म को दर्शक भरकर अपना प्यार दे रहे हैं।

अजय देवगन (Ajay Devgn) और रितेश देशमुख (Ritesh Deshmukh) की जोड़ी ने सभी का दिल जीत लिया है। वाणी कपूर भी लोगों के दिल में जगह बनाने में कामयाब हुईं। रेड 2 के साथ-साथ बड़े परदे पर 'दी भूतनी' और साउथ फिल्म 'हिट 3' भी रिलीज हुई। अजय देवगन की फिल्म को टक्कर नानी की 'हिट 3' ने दी। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या फिल्म 100 करोड़ का बेंच मार्क सेट कर पाएगी या नहीं। बता दें फिल्म 'रेड 2' को राज कुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article