बॉक्स ऑफिस

Raid 2 Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर धमाका करेगी 'रेड 2', 'जाट'-'केसरी' से ज्यादा होगा कलेक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated May 1, 2025, 06:38 AM IST

Raid 2 Box Office Collection Day 1 Prediction: अजय देवगन (Ajay Devgn) और रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की लीड रोल वाली फिल्म रेड 2 (Raid 2) की पहले दिन की कमाई को लेकर नए आंकड़े सामने आए हैं। फिल्म रेड 2 ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है।

Image

Raid 2 Opening Day Collection

Raid 2 Box Office Collection Day 1 Prediction: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म रेड 2 (Raid 2) आज यानी 1 मई को लंबे इंतजार के बाद बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म रिलीज होने से पहले ही काफी चर्चा में बनी हुई थी। अब अजय देवगन की फिल्म रेड 2 की रिलीज के बाद इसकी पहले दिन की कमाई को लेकर खूब चर्चा हो रही है। एडवांस बुकिंग में भी फिल्म रेड 2 का जलवा देखे को मिला था। जिसके बाद फिल्म रेड 2 ओपनिंग डे पर धमाल मचाने वाली है इसको लेकर अनुमान लगाया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं फिल्म रेड 2 पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये कमा सकती है।

पहले दिन धमाल मचाएगी 'रेड 2'

अजय देवगन और रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की लीड रोल वाली फिल्म रेड 2 रिलीज होते ही अपनी कमाई को लेकर सुर्खियों में आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म रेड 2 की कमाई को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है। कोईमोई (Koimoi) की खबर के अनुसार अजय देवगन की फिल्म रेड 2 पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 14-16 करोड़ रुपये कमा सकती है। इसके बाद अजय देवगन की फिल्म रेड 2 साल 2025 की टॉप ओपनर में शामिल हो जाएगी। साथ ही साथ बताया जा रहा है कि फिल्म रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने वाली है। लेकिन आपको बता दें कमाई के ये आंकड़े अनुमानित है। असल आंकड़ों के लिए हमें कल तक का इंतजार करना होगा।

फिल्म में नजर आए ये स्टार्स

फिल्म रेड 2 में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख के साथ वाणी कपूर (Vaani Kapoor) व सौरभ शुक्ला (Saurabh Shukla) भी अहम रोल में हैं। अजय देवगन की फिल्म रेड 2 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article