बॉक्स ऑफिस

Raid 2 BO Collections Day 24: रेड 2 पर नहीं हुआ 'भूल चूक माफ' का असर, जानें यहां टोटल कमाई

Raid 2 BO Collections Day 24: अजय देवगन की एक्शन से भरपूर थ्रिलर ‘रेड 2’ को सिनेमाघरों में 24 दिन पूरे हो गए हैं। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जिसका असर कलेक्शन में साफ देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई कर ली है।

Image

Raid 2

Raid 2 BO Collections Day 24: अजय देवगन की एक्शन से भरपूर थ्रिलर ‘रेड 2’ सिनेमाघरों में 24 दिनों के बाद भी अपनी पकड़ बनाई हुई है। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर राजकुमार राव की फिल्म भूल चूक माफ से हो रही है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अपने 24वें दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने अपने चौथे शनिवार को 1.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जिसके बाद सभी भाषाओं में इसका कुल कलेक्शन 159.70 करोड़ रुपये हो गया है। रेड 2 ने अपने पहले गुरुवार को 19.25 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत की थी और तक से अभी तक ठीक-ठीक कमाई कर रही है, लेकिन 24 दिन होने के बाद भी फिल्म ने अभी तक 160 का आकंड़ा पार नहीं किया है।

कितनी रही फिल्म की ऑक्यूपेंसी

रेड 2 ने हिंदी में 28.22% की कुल ऑक्यूपेंसी दर्ज की। मुंबई 34.25% ऑक्यूपेंसी रही। वही पुणे में 42.5% की ऑक्यूपेंसी रही। शाम और रात के शो में सबसे ज़्यादा भीड़ देखी गई, खासकर मल्टीप्लेक्स हब में, जहां रात के शो में देश भर में 37.72% की ऑक्यूपेंसी रही। पुणे और बेंगलुरु में शाम के शो में 60% से अधिक की ऑक्यूपेंसी रही। अपने 25वें दिन फिल्म160 करोड़ के मील के पत्थर को पार कर लेनी।

ये सितारे बने फिल्म का हिस्सा

अजय देवगन की वापसी ने दर्शकों को सही दिशा दी है। उनकी एक्टिंग दमदार है, जिसकी फैंस काफी ज्यादा तारीफ कर रहे हैं। रितेश देशमुख ने भी फिल्म में लीड रोल निभाया है और अपनी दमदार मौजूदगी से सभी को प्रभावित किया है। वाणी कपूर भी फिल्म में शामिल हुई हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article