ओपनिंग-डे पर मक्खी मारती दिखेगी Pati Patni Aur Woh Do, मुश्किल से कमाएगी 5-6 करोड़

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह और वामिका गब्बी स्टारर पति पत्नी और वो दो सिनेमाघरों में पहले दिन कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पाएगी। ट्रेड पंडितों की मानें तो ये फिल्म ओपनिंग डे पर 5-6 करोड़ कमाएगी।

Pati Patni aur woh do Box Office Day 1: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) अपनी नई फिल्म पति पत्नी और वो दो लेकर जल्द ही सिनेमाघरों में पहुंचेंगे। फिल्म पति पत्नी और वो दो में आयुष्मान खुराना के साथ सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुलप्रीत सिंह भी अहम किरदारों में नजर आएंगी। इन सभी ने फिल्म पति पत्नी और वो दो का प्रमोशन जोरदार अंदाज में किया है, जिस कारण सभी को इससे अच्छी कमाई की उम्मीद है लेकिन ट्रेड से सामने आ रही खबरों की मानें तो फिल्म पति पत्नी और वो दो सिनेमाघरों में अच्छी शुरुआत करने में नाकामयाब रहेगी। (ये भी पढ़ें: 'प्रेग्नेंट महिलाओं को अपना बच्चा मरते..' आतंकी घटना देख Devoleena Bhattacharjee का फटा कलेजा, बयां किया दर्द)

Pati Patni Aur Woh Do Day 1  Box office

Pati Patni Aur Woh Do Day 1 Box office

सिनेमाघरों में धीमी रहेगी Pati Patni Aur Woh Do की शुरुआत

अगर ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो जोरदार प्रमोशन्स के बावजूद भी फिल्म पति पत्नी और वो दो का बज लोगों के बीच नहीं बन पाया है। यूं तो फ्रेंचाइजी मूवीज को ओपनिंग में मदद मिलती है लेकिन ऐसा लग रहा है कि पति पत्नी और वो दो के फेवर में ये चीज नहीं जा रही है। दर्शकों को ऐसा लग रहा है कि पति पत्नी और वो दो कुछ नया नहीं परोसने वाली है, जिस कारण वो इसे देखने के लिए एक्साइटेड नहीं हैं। जहां पति पत्नी और वो ने सिनेमाघरों में 10 करोड़ की शुरुआत की थी, वहीं पति पत्नी और वो दो सिनेमाघरों में 5-6 करोड़ की ओपनिंग भी मुश्किल से लेगी। (ये भी पढ़ें: Pati Patni Aur Woh Do 1st Review: एंटरटेनमेंट का परफेक्ट डोज)

कैसी है Pati Patni Aur Woh Do

पति पत्नी और वो दो के मेकर्स ने बीते दिनों एक स्पेशल स्क्रीनिंग का इंतजाम किया था, जिसमें कई फिल्म पत्रकार पहुंचे थे। अगर मूवी के अर्ली रिव्यूज की बात की जाए तो वो काफी पॉजिटिव हैं। लोगों को पति पत्नी और वो दो काफी पसंद आई है और उन्होंने इसे एक परफेक्ट पैकेज ऑफ एंटरटेनमेंट बताया है। हालांकि दर्शकों को ये कैसी लगी, ये तो रिलीज के बाद ही बताया जा सकेगा।

End of Feed