Laapataa Ladies Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी निर्माता-निर्देशक और आमिर खान की एक्स-वाइफ किरण राव (Kiran Rao) की नई फिल्म 'लापता लेडीज' (Laapataa Ladies) ने 1 मार्च एक दिन सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस फिल्म की स्टारकास्ट भले ही ज्यादा फेमस नहीं है लेकिन फिल्म की कहानी ने दर्शकों के दिलों में घर कर लिया है। किरण राव ने फिल्म 'लापता लेडीज' के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। यही वजह है कि दर्शक फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों की ओर रुख कर रहे हैं। आइए देखें फिल्म ने पहले दिन वीकेंड पर कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.02 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। शनिवार के दिन फिल्म ने 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक 'लापता लेडीज' ने रविवार के दिन 1.8 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फर्स्ट वीकेंड पर फिल्म 4 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है।
यह फिल्म बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बनाई तक है। फिल्म को 5 करोड़ रुपये के बजट के अंदर बनाया गया है। 'लापता लेडीज' इस हफ्ते अपने बजट से ज्यादा कमाई कर लेगी। जिन-जिन लोगों ने फिल्म देखी है उन सभी को यह काफी पसंद आई है। फिल्म क्रिटिक्स की ओर से भी 'लापता लेडीज' को अच्छे रिव्यू मिले हैं। वीक डेज में फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल सकती है। किरण राव ने भी काफी सालों के बाद निर्देशन की दुनिया में कदम रखा है।
