बॉक्स ऑफिस

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 BO Day 5: कपिल शर्मा की फिल्म ने दर्ज कराई मामूली बढ़ोतरी, इतने करोड़ हुई कमाई

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 BO Day 5: कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' (Kis Kisko Pyaar Karoon 2) को दर्शकों का प्यार नहीं मिल रहा है। सोमवार के मुकाबले इस मूवी ने मंगलवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी सी बढ़ोतरी दर्ज कराई है।

Image

Pic Credit: Instagram/Celebs

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Day 5: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' (Kis Kisko Pyaar Karoon 2) को सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए 5 दिन हो गए हैं। शुरुआत वीकेंड में निराशाजनक कमाई करने के बाद इस मूवी के सोमवार के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली थी। फिल्म की कमाई करोड़ों से सीधे लाखों में आ गई थी। दिलचस्प बात यह है कि कपिल शर्मा स्टारर ने मंगलवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर मामूली ग्रोथ दर्ज कराई है, जिसे देख मेकर्स एक बार फिर इस रोमांटिक-कॉमेडी से उम्मीद लगा रहे हैं। आइए देखते हैं कि इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

'किस किसको प्यार करूं 2' के कलेक्शन में आया उछाल

Sacnilk ने कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' (Kis Kisko Pyaar Karoon 2) को लेकर जो आंकड़े साझा किए हैं उनके मुताबिक मंगलवार के दिन इसने 1 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं दूसरी ओर सोमवार के दिन यह कलेक्शन केवल 90 लाख रुपये था। 5 दिनों के अंदर 'किस किसको प्यार करूं 2' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 9.15 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है। इस मूवी का बजट अच्छा-खासा बताया जा रहा है।

आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' (Kis Kisko Pyaar Karoon 2) अपने बजट को क्रॉस करने में सफल रहती है या नहीं। इस समय बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का दबदबा दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरी ओर साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार नंदमुरी बालकृष्ण की 'अखंडा 2' भी अच्छी कमाई करने में लगी हुई है। वैसे आपको कपिल शर्मा की यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय हमें जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article