बॉक्स ऑफिस

Kesari 2 Box Office Collection: तीसरे दिन अक्षय कुमार की फिल्म की कमाई में आया उछाल, कमाए इतने करोड़ रुपये

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 21, 2025, 06:41 AM IST

Kesari 2 Box Office Collection Day 3: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2 (Kesari Chapter 2)’ को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए तीन दिन पूरे हो गए हैं। अक्षय कुमार की फिल्म की कमाई में तीसरे दिन काफी उछाल देखने को मिला। फिल्म ने तीसरे दिन इतने करोड़ रुपये कमाए है।

Image

Kesari Chapter 2 Box Office Collection

Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 3 Early Estimate: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) की हालिया रिलीज फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2 (Kesari Chapter 2)’ ने पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर धमाला मचा रखा है। 18 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म को रिलीज हुए आज तीन दिन हो गए है। तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी। फिल्म की तीसरे दिन की कमाई ने सभी को हैरान कर के रख दिया। तो चलिए जानते हैं फिल्म 'केसरी 2' ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये कमाए है।

'केसरी 2' की कमाई में तीसरे दिन दिखा उछाल

अक्षय कुमार और अनन्या पांडे की फिल्म 'केसरी 2' एक बार फिर अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। 'केसरी 2' को रिलीज हुए तीन दिन पूरे हो गए है, तीसरे दिन भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन 12.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह, पहले तीन दिनों में फिल्म ने कुल 29.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। पहले दिन फिल्म ने 7.75 करोड़ और दूसरे दिन 9.50 करोड़ रुपये कमाए थे। आपको बता दें कि फिल्म कमाई सामने आए नए आंकड़े अभी अनुमानित है, इसमें बदलाव देखने को मिल सकता है।

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म 'केसरी 2' जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित एक कोर्ट रूम ड्रामा है, जिसमें अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने वकील सी. शंकरन नायर का किरदार निभाया है। उनके साथ आर. माधवन (R. Madhavan) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) भी अहम रोल में हैं। फिल्म 'केसरी 2' में स्टारकास्ट की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म 'केसरी 2' को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article