बॉक्स ऑफिस

Jaat Box Office Day 14: 80 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाए सनी देओल, देखें आंकड़े

Jaat Box Office Details: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म जाट (Jaat) सिनेमाघरों में 14 दिन का सफर पूरा कर चुकी है। फिल्म ने जिस तरह से शुरुआत की थी, उसे देखकर लगा था कि ये आराम से 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी लेकिन 14वें दिन के आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। आइए आपको सनी देओल की जाट की 14 दिनों की कमाई बताते हैं...

Image

Jaat Box Office Collection Day 14

Jaat Box Office Details: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की नई फिल्म जाट सिनेमाघरों में लगातार अच्छा कारोबार कर रही थी लेकिन 14वें दिन इसकी कमाई काफी कम रही है। फिल्म ने 14वें दिन अपने खाते में केवल 1.09 करोड़ रुपये जोड़े हैं। जाट सिनेमाघरों में जिस तरह के आंकड़े दर्ज करा रही थी, उसे देखकर ये माना जा रहा था कि ये जल्द ही 100 करोड़ के पार निकल जाएगी लेकिन 14वें दिन के आंकड़े देखकर ऐसा होता नहीं दिख रहा है। 14 दिनों के बाद फिल्म जाट की कमाई 80 करोड़ के पार भी नहीं निकल पायी है, जिस कारण ट्रेड पंडित चिंतित हैं।

क्या 100 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी फिल्म जाट

फिल्म जाट ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी, जिसे देखकर निर्माता और ट्रेड पंडित काफी खुश थे। फिल्म जाट को सनी देओल ने काफी प्रमोट भी किया था, जिस कारण इसकी सफलता की भविष्यवाणियां की जा रही थीं लेकिन ऐसा लग रहा है कि दो हफ्ते में ही इसकी हवा निकल गई है। फिल्म जाट ने 14वें दिन केवल 1.09 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसके बाद माना जा रहा है कि ये 100 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं करेगी।

केसरी 2 की रिलीज का पड़ा प्रभाव

जाट की रिलीज के एक हफ्ते के बाद ही अक्षय कुमार की केसरी 2 रिलीज हुई थी। केसरी 2 को भी पंजाबी दर्शकों और नॉर्थ जोन में शानदार रिस्पांस मिला है। ट्रेड पंडित मान रहे हैं कि इस कारण भी जाट की कमाई पर असर पड़ा है। अगर केसरी 2 बॉक्स ऑफिस पर रिलीज न हुई होती तो जाट अब तक 100 करोड़ के पार पहुंच चुकी होती।

Rahul Sharma
राहुल शर्मा author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article