Do Aur Do Pyaar box office collection day 3: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) और इलियाना डिक्रूज (
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक विद्या बालन और इलियाना की फिल्म 'दो और दो प्यार' ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर 1.15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। वीकेंड के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक केवल 2.50 करोड़ रुपये ही कमाए हैं। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से इसे शानदार रिव्यू मिले थे। वीक डेज में फिल्म की कमाई में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है।
शीर्षा गुहा ठाकुरता के निर्देशन में बनी यह फिल्म शादीशुदा कपल के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में प्रतिक गांधी और सेंधिल राममूर्ति भी अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं। इस फिल्म के साथ सिनेमाघरों में 'लव, सेक्स और धोखा 2' भी रिलीज हुई है। हालांकि यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाई नहीं कर पाई है। दोनों फिल्मों के क्लैश से बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है।
