Dhurandhar Box Office Collection Day 20: बॉलीवुड एक्टर एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) ने रिलीज होने के बाद से बड़े पर्दे पर धमाल मचा रखा है। रणवीर सिंह की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बना रही है। अभी हाल ही में रणवीर सिंह की फिल्म धुंरधर ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। अब इस फिल्म को रिलीज हुए 20 दिन पूरे हो गए है, जिसके बाद कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। रणवीर सिंह की फिल्म ने 20वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। तो चलिए देखते हैं फिल्म धुंरधर की कमाई के नए आंकड़े कैसे हैं।
20वें दिन धुरंधर ने मचाया धमाल
रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म धुरंधर को रिलीज हुए अब 20 दिन हो गए हैं। लेकिन इसके बाद भी फिल्म का जलवा अभी भी बरकरार है। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने 20वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर ने 20वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 17.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 607.25 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म की कमाई के इन आंकड़ों ने फैंस का दिल खुश कर दिया है। इसी के साथ फेिल्म धुंरधर साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म धुरंधर की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़े सामने आने अभी बाकी हैं।
फिल्म में नजर आए ये सितारे
डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) के डायरेक्शन में बन रही फिल्म धुरंधर रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), सारा अर्जुन (Sara Arjun), आर माधवन (R Madhavan), संजय दत्त (Sanjay Dutt) भी लीड रोल में हैं। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर की कमाई के आंकड़ो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
