Dhurandhar 2 worldwide box office collection: 'दंगल' के रिकॉर्ड को पानी पिला देगी रणवीर सिंह की फिल्म, कमाए इतने करोड़

Dhurandhar 2 worldwide box office collection: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की कमाई का दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर रुकने का की इरादा नहीं है। अब यह मूवी धीरे-धीरे आमिर खान की 'दंगल' के रिकॉर्ड को ध्वस्त करने की ओर बढ़ रही है।

Dhurandhar 2 worldwide box office collection: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनकर तैयार हुई रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर मूवी 'धुरंधर: द रिवेंज' को रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं। दर्शकों के अंदर से इस मूवी को देखने का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है। खास बात यह है भी है कि 'धुरंधर 2' न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध से भी 'धुरंधर 2' के कलेक्शन पर की खास असर नहीं पड़ा है। अब रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दंगल' के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड को तोड़ने की ओर बढ़ रही है।

Dhurandhar 2 worldwide box office collection Day 12

Pic Credit: IMDb

12 दिनों में इतना हुआ 'धुरंधर 2' का कलेक्शन

रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर: द रिवेंज' ने फर्स्ट डे वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 240 करोड़ रुपये कमाए थे, जिसमें पेड प्रीव्यू से की 75 करोड़ रुपये की कमाई भी शामिल थी। 7 दिनों के अंदर यह मूवी 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा करने में सफल रही थी। दूसरे वीकेंड में 'धुरंधर' ने भारत में 170 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया, जो कि कई फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड के कलेक्शन से भी बहुत ज्यादा है। 12 दिनों में 'धुरंधर 2' दुनिया भर में 1,392 करोड़ रुपये कमा चुकी हैं। (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 worldwide box office Day 11: 'धुरंधर' के लाइफटाइम कलेक्शन को रणवीर सिंह स्टारर ने दी मात, देखें आंकड़े)

End of Feed