Dhurandhar 2 Collection Day 13: मंगलवार को धुरंधर की धुआंधार कमाई जारी, 900 करोड़ी होने से चूकी? जानें कलेक्शन

Dhurandhar 2 Collection Day 13: फिल्म धुरंधर का जलवा बॉक्स ऑफिस पर देखने के लिए मिल रहा है। अब दूसरे मंगलवार की कमाई भी सामने आ गई है, जो शानदार हुई है।हालांकि, ये फिल्म 900 करोड़ी होने में थोड़ा चूक गई है।

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 12: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' का भौकाल जारी है। ये फिल्म 19 मार्च को सिनेेमाघरों में रिलीज हुई थी और चंद दिनों में इस दिन ने ब्लॉकबस्टर का टैग पा लिया है। फिल्म एक के बाद एक कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ रही है। अब तक ये फिल्म केजीएफ, एनिमल, पुष्पा जैसी कई फिल्मों का हिंदी बेल्ट में रिकॉर्ड तोड़ चुकी है लेकिन अब नजर पुष्पा 2 के रिकॉर्ड पर है, जो मंगलवार को नहीं टूट पाया है। दूसरा वीकेंड निकलने के बाद रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार के बाद अब मंगलवार की कमाई भी कम हुई है, जिसका असर कहीं न कहीं टोटल कलेक्शन पर पड़ रहा है। आइए आपको बताते हैं कि मंगलवार को फिल्म की क्या कमाई हुई है।

धुरंधर 2 ने कितनी की मंगलवार को कमाई

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमा चुकी है। इस फिल्म के कलेक्शन पर लगातार फैंस की नजरें हैं और मेकर्स भी बढ़ते हुए कलेक्शन को देखकर यकीनन खुश हो रहे होंगे, लेकिन एक सच्चाई ये भी है कि फिल्म की कमाई अब धीरे धीरे पहले के मुकाबले कम हो रही है। सोमवार को फिल्म की कमाई 25।30 करोड़ हुई थी, जिसके बाद फिल्म का कलेक्शन 872।17 करोड़ तक पहुंच रहा था। इस कमाई के साथ ऐसा माना जा रहा था कि मंगलवार को ये फिल्म अपना 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मंगलवार को भी फिल्म की कमाई कम हुई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, धुरंधर 2 ने मंगलवार को 27।75 करोड़ की कमाई की है, जो सोमवार से थोड़ी सी ज्यादा है। इस कलेक्शन के साथ ही अब फिल्म की कुल कमाई 899।92 करोड़ रुपये हो गई है। ये फिल्म 900 करोड़ को पूरा करने से चूक गई है।

google- photo credit

क्या आएगी धुरंधर 3?

रणवीर सिंह के साथ धुरंधर 2 में कई सारे कलाकार नजर आए हैं, जिसमें सारा अर्जुन, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन समेत कई कलाकार हैं, इन कलाकारों ने धुरंधर 2 में कमाल का काम किया और अब फैंस धुरंधर 3 का इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स की तरफ से अब तक धुरंधर 2 पर कोई अपडेट नहीं दिया गया है लेकिन फैंस चाहते हैं कि मेकर्स धुरंधर की पूरी फ्रेंचाइजी खड़ा करें और धुरंधर 3 भी बनाए।

End of Feed