बॉक्स ऑफिस

Dhurandhar 2 Box Office Collection: 'धुरंधर 2' ने 5वें दिन पार किया 500 करोड़ का आंकड़ा, अब तक किया इतना कलेक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 24, 2026, 07:48 AM IST

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड के फेमस एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) को रिलीज हुए 5 दिन पूरे हो गए है। फिल्म धुरंधर 2 ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Image

Image Source: Dhurandhar 2 Movie

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) ने इन दिनों धमाल मचा रखा है। फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म की कमाई के इन आंकड़ों के देखने के बाद हर कोई हैरान नजर आ रहा है। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को रिलीज हुए अब 5 दिन पूरे हो गए हैं, जिसके बाद फिल्म की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। फिल्म धुरंधर 2 ने 5वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रखा है। तो चलिए जानते है फिल्म ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

पार किया 500 करोड़ का आंकड़ा

एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर खबरों में आ गई है। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म धुरंधर 2 इंडिया में अब तक की कमाई 519.12 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म की कमाई के इन आंकड़ों को देखने के बाद फैंस के साथ-साथ मेकर्स भी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

इतना है फिल्म का बजट

डायरेक्टर आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर 2 के लिए मेकर्स ने लगभग 300 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। फिल्म ने अपना बजट पहले तीन दिनों में ही निकाल लिया है। फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त (Sanjay Dutt), आर माधवन (R Madhavan), अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), सारा अर्जुन (Sara Arjun), राकेश बेदी (Rakesh Bedi) और दानिश इकबाल (Danish Iqbal) अहम रोल निभाया है। फिल्म धुरंधर 2 की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article