बॉक्स ऑफिस

Dhurandhar 2 Collection Day 6: धुरंधर 2 ने छठे दिन की तूफानी कमाई, तोड़ा 'गदर 2' समेत इन फिल्मों का रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 Collection Day 6: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है. फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हुए हैं और इसकी कमाई 500 करोड़ के पार हो गई है. आइए आपको इस फिल्म की कमाई बताते हैं.

Image

ranveer (3)

Dhurandhar 2 Collection Day 6: रणवीर सिंर की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर तूफान की तरह तांडव मचा रही है. इस फिल्म ने पहले दिन की कमाई का एक ऐसा रिकॉर्ड सेट किया है, जिसे देख हर किसी के तोते उड़ गए. तो वहीं, मेकर्स खुशी में झूम रहे हैं, फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की धांसू ओपनिंग की. मजेदार बात ये है कि फिल्म की कमाई की रफ्तार अभी धमने वाली नहीं है. इस फिल्म को रिलीज हुए अभी सिर्फ 6 दिन हुए हैं और धुरंधर 2 ने कई हिट फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है, जिसमें गदर 2 से लेकर पठान का नाम शामिल है.

धुरंधर 2 की कमाई

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज हुई थी, लेकिन मेकर्स ने फैंस को सरप्राइज देते हुए फिल्म का पेड प्रीव्यू भी रखा, इसमें ही फिल्म ने 43 करोड़ के आसपास की कमाई कर ली थी, जिसकी बदोलत फिल्म ने पहले दिन 102 करोड़ के साथ खाता खोला. दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट तो हुई लेकिन कमाई 80.72 करोड़ हुई, जो धांसू है. इसके बाद वीकेंड यानी पहले शनिवार को फिल्म ने 113 करोड़ रुपये बटोरे और चौथे दिन 114.85 करोड़ की कमाई हुई. सोमवार यानी पांचवें दिन भी धुरंधर 2 की कमाई अच्छी रही. फिल्म ने वर्किंग डे पर भी 65 करोड़ का कलेक्शन किया.

मंगलवार को कितनी हुई धुरंधर 2 की कमाई

वहीं, अब मंगलवार को यानी छठे दिन भी फिल्म की कमाई शानदार रही है. मंगलवार को धुरंधर 2 में गिरावट तो आई है लेकिन कमाई 50 करोड़ से ज्यादा की हुई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, धुरंधर 2' ने रिलीज के छठे दिन यानी पहले मंगलवार को 56.55 करोड़ कमाए हैं. इसके साथ ही अब फिल्म की टोटल कमाई 575.67 करोड़ रुपये हो गई है.

तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड

धुरंधर 2 ने अपनी कमाई के छठे दिन में ही कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इस फिल्म ने पहले वीकेंड से पहले ही गदर 2, पठान और एनिमल जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, हिंदी वर्जन में गदर 2 ने 525 करोड़, शाहरुख खान की फिल्म पठान ने 543 करोड़ और रणबीर कपूर की एनिमल ने

556 करोड़ रुपये की कुल कमाई की थी. धुरंधर 2 ने 575.67 करोड़ की कमाई के साथ इन बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.

Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article