बॉक्स ऑफिस

Coolie Box Office Collection Day 2: रजनीकांत की 'कूली' ने 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार, 'वॉर 2' को दी करारी मात

Coolie Box Office Collection Day 2: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने अपनी फिल्म 'कूली' के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार वापसी की है। खास बात तो यह है कि उनकी 'कूली' ने बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा दिया है। फिल्म ने न केवल 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, बल्कि 'वॉर 2' को भी मात दी है।

Image

फोटो क्रेडिट- रजनीकांत इंस्टाग्राम

र 2Coolie Box Office Collection Day 2: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने अपनी फिल्मों से हमेशा ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ा है। वहीं अब रजनीकांत फिल्म 'कूली' के साथ भी सिनेमाघरों में तूफान मचाते नजर आ रहे हैं। रजनीकांत (Rajinikanth) और श्रुति हासन स्टारर 'कूली' ने 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और खास बात तो यह है कि दो दिन में ही फिल्म ने जलवा दिखाते हुए 100 करोड़ रुपये की बाउंडरी पार कर दी है। इतना ही नहीं, 'कूली' ने अपने ही साथ रिलीज हुई ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' को कड़ी टक्कर देते हुए उसे भी पछाड़ दिया है।

रजनीकांत (Rajinikanth) और श्रुति हासन स्टारर 'कूली' (Coolie) के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने बीते दिन सभी भाषाओं में कुल मिलाकर 53.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। 'कूली' ने पहले दिन जहां 65 करोड़ रुपये कमाए थे तो वहीं दोनों दिनों में कुल मिलाकर 118.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन दिया है। बताया जा रहा है कि बीते दिन तमिल भाषी सिनेमाघरों में 'कूली' की 80 प्रतिशत ऑक्युपेंसी दर्ज की गई। इस ऑक्युपेंसी का असर फिल्म के कलेक्शन में भी बखूबी देखने को मिल रहा है। वहीं 'वॉर 2' ने दो दिन में 107 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि दूसरे दिन 'वॉर 2' की कमाई 'कूली' से ज्यादा रही।

भारत के अलावा रजनीकांत (Rajinikanth) की 'कूली' (Coolie) ने विदेशों में भी अच्छा खासा कलेक्शन किया है। फिल्म ने पहले दिन 150 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। लोकेश कांगराज के निर्देशन में तैयार हुई 'कूली' में रजनीकांत ने नागार्जुन और श्रुति हासन के साथ मुख्य भूमिका अदा की है। वहीं फिल्म में आमिर खान ने भी कैमियो किया है, जिसने फिल्म के रुख को जबरदस्त मोड़ दिया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article