बॉक्स ऑफिस

Bhool Chuk Maaf BO Collections Day 1: राजकुमार राव की फिल्म ने पहले दिन ही पीट दिया डंका, कमाए इतने करोड़

Bhool Chuk Maaf BO Collections Day 1: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की 'भूल चूक माफ' 23 मई को सिनेमाघरों पर रिलीज हुई है। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ नजर आ रहा है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ की कमाई की है।

Image

Bhool Chuk Maaf

Bhool Chuk Maaf BO Collections Day 1: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की 'भूल चूक माफ' 23 मई को सिनेमाघरों पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ नजर आ रहा है। आइए जानते हैं कि पहले दिन राजकुमार राव की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ की कमाई की है।

कितनी रही फिल्म की ऑक्यूपेंसी

रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 6.75 करोड़ रुपये की कमाई की। ऑक्यूपेंसी की बात करें तो फिल्म ने पूरे भारत में हिंदी 2D में कुल 19.36% ऑक्यूपेंसी दर्ज की। सुबह के शो की शुरुआत मामूली 9.40% ऑक्यूपेंसी के साथ हुई, जो रात तक धीरे-धीरे बढ़कर 31.27% तक पहुंच गई। फिल्म ने 21.5% ऑक्यूपेंसी के साथ NCR में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया, इसके बाद 25% के साथ बेंगलुरु दूसरे स्थान पर रहा। मुंबई 19.5% और पुणे 17.75% के साथ थोड़ा पीछे रहे।

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी रंजन (राजकुमार राव) और तितली (वामिका गब्बी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शादी करने के लिए बेताब है। हालांकि, चीजें विचित्र मोड़ लेती हैं जब रंजन खुद को समय के चक्र में फंसा हुआ पाता है- हर दिन अपनी शादी की पूर्व संध्या पर जागता है। इस हफ़्ते कोई बड़ी फिल्म रिलीज ना होने और सही समय पर रिलीज होने के कारण, 'भूल चुक माफ' ऊपर की ओर बढ़ती जा सकती है। सीमा पाहवा, रघुबीर यादव, संजय मिश्रा और जाकिर हुसैन इस फिल्म में नजर आ रहे हैं। वही वामिका गब्बी ने फिल्म में शानदार एक्टिंग की है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article