बॉक्स ऑफिस

Baby John Box office Collection day 1: 'भेड़िया' का रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रही वरुण धवन की फिल्म, पहले दिन की बंपर कमाई

Varun Dhawan's Baby John box office collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) की फिल्म 'बेबी जॉन' (Baby John) ने रिलीज होते ही इंडियन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 'भेड़िया' का रिकॉर्ड तोड़ते हुए डबल डिजिट में कमाई की है।

Image

Baby John Beats Bhediya

Baby John box office collection day 1: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) की फिल्म 'बेबी जॉन' (Baby John) को मेकर्स ने 25 दिसंबर यानी क्रिसमस के दिन रिलीज किया। इस फिल्म को हिट कराने के लिए वरुण धवन ने प्रमोशन में कोई कमी नहीं छोड़ी है। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से वरुण धवन स्टारर को शानदार रिव्यू मिले हैं। इस समय जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उन्होंने भी मेकर्स को खुश कर दिया है। वरुण धवन की 'बेबी जॉन' ओपनिंग डे पर 'भेड़िया' का रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रही है। आइए देखें इस मूवी ने पहले दिन कितने करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

ओपनिंग डे पर 'बेबी जॉन' ने तोड़ा 'भेड़िया' का रिकॉर्ड

Sacnilk के अर्ली एस्टिमेट्स के मुताबिक वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' ने बुधवार के दिन 12.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'स्ट्रीट डांसर 3डी' (10.26), 'जुग जुग जियो' (9.28) और 'भेड़िया' (7.48) सहित कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ये सभी फिल्में डबल डिजिट में कमाई करने में असफल रही थीं। आने वाले दिनों में वरुण धवन स्टारर 'बेबी जॉन' और भी अच्छा कलेक्शन कर सकती है।

कालीस के निर्देशन में बनी वरुण धवन की 'बेबी जॉन' में कीर्ति सुरेश, वामीका गब्बी और जैकी श्रॉफ सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। इस मूवी को एटली कुमार के बैनर तले बनाया गया है। वरुण धवन की 'बेबी जॉन' साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की 'थेरी' का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। दिलचस्प बात यह है कि वरुण धवन स्टारर में सलमान खान का भी धांसू कैमियो है, जिसके वीडियोज इंटरनेट पर लीक हो चुके हैं। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय कमेंट्स के जरिए जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article