57 करोड़ की कमाई, 9 लाख बुक्ड टिकिट और 288 हाउसफुल शोज... भारत में आया Avengers Doomsday तूफान

मार्वल की अपकमिंग फिल्म एवेंजर्स डूम्स्डे की भारतीय एडवांस बुकिंग कमाल की चल रही है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो इसने अब तक अपने खाते में 57 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं।

मार्वल यूनिवर्स की अपकमिंग फिल्म एवेंजर्स डूम्स्डे को लेकर दुनियाभर में दीवानगी देखने को मिल रही है। इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक कई वजहों से उत्साहित हैं लेकिन सबसे बड़ी वजह रॉबर्ट डाउनी जूनियर हैं, जो एक बार फिर से मार्वल यूनिवर्स में एंट्री मारने वाले हैं। दर्शकों ने उन्हें आयरन मैन के अवतार में देखा लेकिन इस दफा वो एवेंजर्स के छक्के छुड़ाने के लिए विलेन के अवतार में दिखेंगे। बीते दिन ही मेकर्स ने एवेंजर्स डूम्स्डे का हिन्दी ट्रेलर रिलीज किया था, जिसने बेमिसाल रिस्पॉन्स मिला है। एवेंजर्स डूम्स्डे के ट्रेलर को मिला रिस्पॉन्स बॉक्स ऑफिस नम्बर्स में भी तब्दील होता दिख रहा है क्योंकि रिलीज से लगभग 23 दिन पहले इस मूवी ने एडवांस बुकिंग के जरिए अपने खाते में 57 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं। ट्रेड पंडितों की मानें तो एवेंजर्स डूम्स्डे रिलीज से पहले ही कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ डालेगी और थिएटर्स में तूफान लाएगी। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "आपकी याद आती है...", Dharmendra की डेथ एनिवर्सिरी पर इमोशनल हो गए डायरेक्टर Anil Sharma

57 करोड़ की कमाई, 9 लाख बुक्ड टिकिट और 288 हाउसफुल शोज... भारत में आया Avengers Doomsday तूफान

57 करोड़ की कमाई, 9 लाख बुक्ड टिकिट और 288 हाउसफुल शोज... भारत में आया Avengers Doomsday तूफान

Avengers Doomsday के बिक चुके हैं 9 लाख टिकिट

ट्रेड के गलियारों से सामने आ रही खबरों की मानें तो एवेंजर्स डूम्स्डे की रिलीज को अब तक 23 दिन बाकी हैं लेकिन उससे पहले ही इसने 9 लाख से ज्यादा टिकिट बेच डालें हैं। इन टिकिट्स से फिल्म की कुल कमाई 57 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। फिल्म द्वारा बेचे गए इन टिकिट्स से एवेंजर्स डूम्स्डे के 288 शोज अब तक फुल हो चुके हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ये आंकड़ा हजारों में पहुंच सकता है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Dharmendra ने पकड़ लिया था Rajkumar का कॉलर, हीमैन की 5 लड़ाइयों से कांप उठा था बॉलीवुड

End of Feed