बॉक्स ऑफिस

Maidaan Advance Booking: शुरू हुई अजय देवगन की फिल्म की एडवांस बुकिंग, कुछ ही घंटों में कर डाली इतनी कमाई

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 4, 2024, 12:34 PM IST

Maidaan Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' अब कई बार पोस्टपोन होने के बाद आखिरकार 10 अप्रैल 2024 को ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म को बौनी कपूर के प्रोडक्शन में बनाया गया है। इस बीच अब फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है।

Image

Ajay Devgn's Maidaan Advance Booking Begins

Maidaan Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की आखिरी फिल्म शैतान एक हिट साबित हुई है, फिल्म ने लगभग 150 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। जिसके बाद अब एक्टर की एक और फिल्म फिल्म 'मैदान' अब कई बार पोस्टपोन होने के बाद आखिरकार 10 अप्रैल 2024 को ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म को बौनी कपूर के प्रोडक्शन में बनाया गया है। इस बीच अब फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। मूवी की रिलीज को सिर्फ 6 दिनों का ही समय बाकी है, अजय देवगन की फैन फॉलोइंग देखते हुए फिल्म को लेकर काफी हाइप अभी से ही नजर आने लगी हैं। मूवी का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो गया है, जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला है।

हालांकि फिल्म को अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां से बॉक्स ऑफिस क्लैश झेलना पड़ेगा, जिसका इसके बॉक्स ऑफिस पर भी बुरा असर देखने को मिल सकता है। आइए फिल्म की एडवांस बुकिंग कलेक्शन की रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

फिल्म ने कुछ ही देर में बेच डाले 3000 टिकट

फिल्म मैदान की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है, इस बीच कुछ ही देर में फिल्म ने 3000 से ज्यादा टिकट बेच दिए हैं। जिसके साथ फिल्म ने करीब 6.75 लाख की कमाई कर ली है।

अजय देवगन की फैन फॉलोइंग और फिल्म की हाइप को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म को 10 अप्रैल को ईद के मौके पर एक अच्छी ओपनिंग मिल सकती है।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article