बॉक्स ऑफिस

इन्टरनेशनल मार्केट में "धुरंधर" की ताबड़तोड़ आंधी , यूके-कनाडा में जा रहे हैं हाउसफूल

Dhurandhar Box Office Collection WorldWide : रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर इन्टरनेशनल मार्केट में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने चार दिन में अच्छी-खासी कमाई की है। पहले दिन की बजाए मंडे को फिल्म की कमाई ने रफ्तार पकड़ी है। आइए आपको बताते हैं कितनी हुई धुरंधर की कमाई।

Image

Dhurandhar Box Office Collection WorldWide

Dhurandhar Box Office Collection WorldWide: रणवीर सिंह( Ranveer Singh) की स्पाई-थ्रिलर मूवी धुरंधर को केवल इंडिया में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी जनता का प्यार मिल रहा है। फिल्म को इन्टरनेशनल मार्केट में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहां की जनता को धुरंधर का फॉर्मैट काफी पसंद भी आ रहा है। पॉजिटिव रिव्यू और ऑडियंस के मजबूत रिस्पॉन्स की वजह से फिल्म की कमाई हर दिन बढ़ती जा रही है। सोमवार को धुरंधर ने थिएटर में जबरदस्त कमाई की है।

फिल्म ने रिलीज़ के चौथे दिन यानी सोमवार को US$ 890K (करीब 8 करोड़) कमाए। यह इसके पहले दिन की कमाई US$ 800K (7.2 करोड़) से ज्यादा है। इतनी तेजी से बढ़ती कमाई साबित करती है कि फिल्म को दुनिया भर में दर्शकों का शानदार सपोर्ट मिल रहा है। पहले दिन की बजाए मंडे को फिल्म की कमाई ने रफ्तार पकड़ी है।

4 दिनों में हुआ इतना इंटरनेशनल कलेक्शन

धुरंधर की पहले चार दिन की कमाई पर नजर डाले तो। फिल्म ने कुल मिलाकर US$ 4.72 मिलियन (42.48 करोड़) की बेहतरीन कमाई कर ली है।ऑस्ट्रेलिया, यूके और कनाडा जैसे देशों में फिल्म की अच्छी ऑक्यूपेंसी देखने को मिली। कई सिनेमा हॉल्स में वीकडे पर भी हाउसफुल शो चल रहे हैं।

इस साल की बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ा

धुरंधर की तेजी से बढ़ती कमाई ने इसे कई बड़ी हिंदी फिल्मों से आगे कर दिया है। इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर इसने छावा, सैयारा, वॉर 2, रणवीर सिंह की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और पिछले साल की सुपरहिट स्त्री 2 को भी पीछे छोड़ दिया है।

धुरंधर को आदित्य धर( Aditya Dhar) ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। फिल्म को ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने भी प्रोड्यूस किया है। फिल्म में रणवीर सिंह( Ranveer Singh) , अक्षय खन्ना( Akshayee Khanna) , संजय दत्त( Sanjay Dutt) , आर. माधवन, अर्जुन रामपाल( Arjun Rampal) और सारा अर्जुन( Sara Arjun ) जैसे दमदार स्टार नजर आते हैं। चार दिनों की ज़बरदस्त कमाई के बाद यह साफ है कि धुरंधर इंटरनेशनल मार्केट में बड़ी हिट साबित होने वाली है। फिल्म अभी भी तेजी से आगे बढ़ रही है और आने वाले दिनों में और बड़े आंकड़े छू सकती है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article