Zubeen Garg Last Rights: सिंगर ज़ुबीन गर्ग का 19 सितंबर सिंगापुर में निधन हो गया। 52 वर्षीय सिंगर की मौत से परिवार, दोस्त और फैंस सदमे में डूब गए हैं। रिपोर्ट्स का कहना है कि सिंगापुर में सकूबा डाइविंग करते हुए ज़ुबीन की मृत्यु हो गई। खुद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सिंगर का पार्थिव शरीर लेने दिल्ली पहुंचे थे। अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर गुवाहटी में ज़ुबीन गर्ग की हो रही अंतिम यात्रा का वीडियो सामने आ रही है। हजारों तादाद में लोग ज़ुबीन गर्ग के फैंस उन्हे अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
सोशल मीडिया पर सामने आई वीडियो में सिंगर ज़ुबीन गर्ग (Zubeen Garg) के शरीर को एम्बुलेंस में रख अंतिम यात्रा पर ले जाया गया। इस दौरान वीडियो में देखा गया कि ज़ुबीन गर्ग के फैंस उन्हे आखरी सलाम देने के लिए सड़क पर उतर आए। लाखों लोगों की भीड़ पैदल, साइकिल या दौड़ते हुए नजर आए। लोगों के बीच ये प्यार देख सिंगर का परिवार काफी इमोशनल हुआ। कुछ लोगों ने गायक की इस इच्छा का भी सम्मान किया कि उन्हें उनके संगीत के ज़रिए याद किया जाए। वहीं असम राज्य के सीएम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ज़ुबीन गर्ग की मौत की जांच के निर्देश दिए जिसके चलते के मैनेजर और दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। ऐसे में ज़ुबीन की पत्नी गरिमा ने अपील की है कि मैनेजर सिद्धार्थ सिंगर के भी जैसे थे, ऐसे में एफआईआर वापिस ली जाए।
बॉलीवुड के कलाकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई तमाम दिग्गज राजनैतिक नेताओं ने ज़ुबीन के निधन पर शोक व्यक्त किया था। ज़ुबीन गर्ग की अंतिम यात्रा और संस्कार को लेकर पुलिस की तैनाती की गई ताकि फैंस को संभाला जाए। दिल तू बता, झूम बराबर झूम, जाने क्या चाहे मन बावरा, जैसे कई हिट गाने बॉलीवुड को दिए। बता दें 18 नवंबर साल 1972 में ज़ुबीन गर्ग का जन्म हुआ था।
