Yami Gautam Acting: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म हक हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। जंगली पिक्चर्स की ये फिल्म पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। वहीं दूसरे दिन ने फिल्म ने गर्दा उड़ा दिया है। मूवी में इमरान हाशमी और यामी गौतम ने एक नंबर एक्टिंग की है। नॉर्थ से लेकर साउथ बेल्ट तक के लोग यामी और इमरान की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे है। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर हर तरफ वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर यामी गौतम के फैंस गदगद हो गए हैं। आइए नजर डालते है क्लिप पर...
यामी गौतम को हक के लिए मिलेगा नेशनल अवॉर्ड
फिल्म हक में यामी गौतम ने इतना अच्छा काम किया है कि सभी लोग उनके फैन बन गए है। हाल ही में हक के मुंबई प्रीमियर में तो पापाराजी भी तारीफ रोक नहीं सके। एक वीडियो वायरल हो गया जिसमें फोटोग्राफर्स रेड कार्पेट पर यामी के लिए चीयर कर रहे थे, नारा लगा रहे थे, 'अगले साल मिलेंगे नेशनल अवॉर्ड पर।' ऐसी सराहना कम ही देखने को मिलती है, लेकिन यामी के मामले में तालियां लाजमी लगती हैं।एक यूजर ने लिखा, 'यामी को इस परफॉर्मेंस के लिए नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए' और दूसरे ने लिखा, 'उम्मीद और दुआ है कि हक के लिए नेशनल अवॉर्ड मिले।' बता दें कि फिल्म हक को जंगली पिक्चर्स, बवेजा स्टूडियोज और इंसोम्निया फिल्म्स ने मिलकर बनाई है। वहीं इसे सुपर्ण एस वर्मा ने डायरेक्ट किया है। सभी लोग फिल्म के डायरेक्टर की भी दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं।

pic credit- real Glamour Alert instagram
बॉक्स ऑफिस पर हक ने उड़ाया गर्दा
इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक एक बार फिर अपनी कमाई की वजह से चर्चा में आ गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक ने दूसरे दिन लगभग 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की ये कमाई पहले दिन के मुकाबले लगभग डबल है। फिल्म हक ने पहले दिन 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसी के साथ इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक की कमाई लगभग 6 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म हक की कमाई के इन आंकड़ों फैंस का दिल खुश कर दिया है। लोगों का ये मानना है कि फिल्म की कमाई में भारी उछाल आने वाला है।
