बॉलीवुड

Yaariyan 2 Box Office Prediction Day 1: पहले दिन ही औंधे मुंह गिरेगी 'यारियां 2', दर्शकों से नहीं मिल रहा भाव!

Yaariyan 2 Box Office Prediction Day 1: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दिव्या खोसला, मीजान जाफरी और एक्टर पर्ल वी पुरी की मूवी 'यारियां 2' रिलीज के लिए तैयार है। लेकिन माना जा रहा है कि मूवी बॉक्स ऑफिस पर फेल होने वाली है।

Image

'यारियां 2' पहले दिन ही हो सकती है फेल

Yaariyan 2 Box Office Prediction Day 1: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दिव्या खोसला (Divya Khosla), एक्टर मीजान जाफरी और पर्ल वी पुरी की 'यारियां 2' (Yaariyan 2) की रिलीज में कुछ ही वक्त बाकी रह गए हैं। साल 2014 में आई 'यारियां' के सुपरहिट होने के बाद मेकर्स इस साल 'यारियां 2' का सीक्वल लेकर आए हैं। फिल्म के गाने ने यूं तो लोगों को बहुत इंप्रेस किया। लेकिन 'यारियां 2' की एडवांस बुकिंग को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि मूवी पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिर जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिव्या खोसला (Divya Khosla), मीजान जाफरी और पर्ल वी पुरी स्टारर 'यारियां 2' (Yaariyan 2) की हालत एडवांस बुकिंग में भी खराब ही नजर आई। फिल्म की केवल 800 टिकट ही अब तक बिकी हैं, जिसे लेकर माना जा रहा है कि मूवी पहले दिन मात्र 2 से 3 करोड़ रुपये का बिजनेस ही कर पाएगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि फिल्म का लाइफटाइम बिजनेस भी केवल 13 से 14 करोड़ के अंदर-अंदर ही रहेगा। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है।

क्या है 'यारियां 2' की कहानी

'यारियां 2' (Yaariyan 2) तीन भाई-बहनों की कहानी है, जिसमें दिव्या खोसला (Divya Khosla), मीजान जाफरी और पर्ल वी पुरी ने मुख्य भूमिका अदा की है। तीनों ही अपनी-अपनी जिंदगी में किसी न किसी परेशानी से जूझ रहे होते हैं। लेकिन खास बात तो यह है कि तीनों मूवी में साथ आते हैं और एक-दूसरे की मुश्किलों को हल करने की कोशिश करते हैं। कहानी के नजरिये से देखें तो फिल्म अच्छी है, साथ ही इसमें कलाकारों की एक्टिंग भी तारीफ के लायक है। लेकिन माना जा रहा है कि खराब प्रमोशन स्ट्रैटेजी के कारण 'यारियां 2' बॉक्स ऑफिस पर पिट सकती है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article