Arijit Singh Sing for Salman Khan in Tiger 3: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की नई फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) का धांसू ट्रेलर मेकर्स ने 16 अक्टूबर के दिन जारी किया था। फैन्स को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आया है। आदित्य चोपड़ा के बैनर तले बनी 'टाइगर 3' का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। फिल्म में कटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार सलमान खान ने एक बार फिर दरियादिली दिखा दी है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता ने अपनी फिल्म 'टाइगर 3' में मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) को गाने का मौका दिया है।
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार अरिजीत सिंह पहली बार सलमान खान के लिए गाना गाते दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म में अरिजीत सिंह के एक नहीं बल्कि दो गाने होंगे। पहले गाने का टाइटल 'लेके प्रभु का नाम' का रखा गया है, जो सलमान खान और कटरीना काफी पर फिल्माया गया है। दूसरा गाना एक रोमांटिक ट्रैक होगा। मेकर्स पहले गाने को 23 अक्टूबर के दिन रिलीज करेंगे।
'टाइगर 3' की बात करें तो ये फिल्म 12 नवंबर यानी दिवाली के खास मौके पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ पहली बार इमरान हाशमी को लीड रोल में देखा जाएगा। 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' के बाद अब फैन्स इस तीसरे पार्ट के लिए बेताब हैं। फिल्म के ट्रेलर को भी फैन्स के खूब पसंद किया था।
