Welcome to the Jungle Song Shoot in Mumbai: अहमद खान के निर्देशन में बनी रही फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग काफी समय से चल रही है। कई महीनों पहले मेकर्स ने इस मूवी का शानदार टीजर भी जारी किया था, जिसमें 'वेलकम टू द जंगल' की फुल स्टारकास्ट नजर आई थी। वेस्ट एशिया में चल रहे संघर्ष के चलते कई फिल्मों की शूटिंग प्रभावित हुई है। इस लिस्ट में अब 'वेलकम टू द जंगल' का नाम भी जुड़ गया है। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने फिल्म के लिए एक सॉन्ग को शूट करने के लिए दुबई में अपना शेड्यूल रखा था। मगर अब ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के चलते मेकर्स ने दुबई में गाने की शूटिंग के प्लान को ड्राप कर दिया है।
Pic Credit: Instagram
मुंबई में ही तैयार होगा सेट
मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार 'वेलकम टू द जंगल' के गाने को शूट करने के लिए मेकर्स ने दुबई की लोकेशन को फाइनल किया था। मगर अब पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के चलते इस शेड्यूल रद्द कर दिया है। मेकर्स ने अब फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग को मुंबई में शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। मध आइलैंड, गोल्डन टोबैको स्टूडियो और गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में 'वेलकम टू द जंगल' के गाने को शूट करने के लिए एक बड़ा सेट तैयार किया जाएगा। प्रोडक्शन डिजाइनर शैलेश म्हादिक द्वारा तैयार किए जा रहे इस सेट में नाइट क्लब, कसीनो और प्राइवेट जेट को दर्शाया जाएगा। (इसे भी पढ़ें: छोटा पैकेट लेकिन बड़ा धमाका कर गईं ये 6 फिल्में, निर्माताओं की सालों की कंगाली कर गईं दूर)
इस दिन रिलीज होगी 'वेलकम टू द जंगल'
दर्शकों को अहमद खान की इस मूवी का बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स ने अपनी फिल्म को रिलीज करने के लिए साल 2026 में 26 जून का दिन चुना है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह मवी जंगल थीम पर बेस्ड होगी। फिल्म में अक्षय कुमार सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे। (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 worldwide box office collection: 'दंगल' के रिकॉर्ड को पानी पिला देगी रणवीर सिंह की फिल्म, कमाए इतने करोड़)
बहुत बड़ी है फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की स्टारकास्ट
'वेलकम टू द जंगल' मूवी में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, परेश रावल, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, आफताब शिवदासानी, लारा दत्ता, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, दलेर मेहंदी, फरीदा जलाल, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, किरण कुमार, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, विंदू दारा सिंह, नवाब शाह, उर्वशी रौतेला, पुनीत इस्सर, अर्जुन फिरोज खान, दिवंगत पंकज धीर, सुदेश बेरी, हेमंत पांडे, जाकिर हुसैन और सयाजी शिंदे को अहम रोल में देखा जाएगा।
