बॉलीवुड

Welcome To The Jungle: संजय दत्त की जगह इस दिग्गज अभिनेता की हुई एंट्री, नाम जानकार होगी खुशी

This Actor Enter in Welcome To The Jungle: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आई हैं उनके मुताबिक अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) से संजय दत्त के बाहर होने के बाद अब निर्माताओं ने जैकी श्रॉफ को उनकी भूमिका के फाइनल किया है।

Image

This Actor Replace Sanjay Dutt in Welcome To The Jungle

Jackie Shroff Enter in Welcome To The Jungle: कई दिनों से लगातार सामने आ रहीं रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) छोड़ दी है। संजय दत्त के बाहर होने से फैन्स को निराशा जरूर हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि डेट्स इश्यूज और स्क्रिप्ट में हो रहे बदलाव के कारण संजय दत्त ने फिल्म से बाहर होने का फैसला किया। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग भी संजय दत्त ने कर ली थी। मेकर्स अब उनके पार्ट को बतौर गेस्ट अपीयरेंस इस्तेमाल कर सकते हैं। अब जो ताजा रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार संजय दत्त की जगह मेकर्स ने अब जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) को उनकी निभाने के लिए चुना है।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक संजय दत्त के फिल्म 'वेलकम टू दजंगल' से बाहर होने के बाद अब उनकी जगह इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ लेंगे। रिपोर्ट्स की मानें मेकर्स ने स्क्रिप्ट में कई बदलाव किए हैं। फिल्म में संजय दत्त का रोल अब सुनील शेट्टी निभाएंगे।वहीं दूसरी ओर जैकी श्रॉफ को सुनील शेट्टी का पार्ट प्ले करने के लिए ऑनबोर्ड लिया गया है। जैकी श्रॉफ भी इस फिल्म को करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

बता दें इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं। फिल्म को फिरोज नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ दिशा पाटनी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, राजपाल यादव और तुषार कपूर सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं। फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो सकती है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article