WAVES 2025: मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में वेव्स 2025 समिट (WAVES 2025 Summit) ने खूब धमाल मचाया, और बॉलीवुड के चहेते स्टार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने इस इवेंट में सबका दिल जीत लिया। इस समिट से कई स्टार्स के वीडियो अभी तक सामने आ चुके हैं। लेकिन कार्तिक आर्यन का समिट से सामने आया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कार्तिक आर्यन एकदम अलग ही अंदाज में बोलते हुए नजर आए। इस दौरान कार्तिक आर्यन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से इस बात को लेकर माफी भी मांगी। तो चलिए जानते हैं कार्तिक आर्यन के वीडियो में क्या खास है।
कार्तिक आर्यन ने पीएम नरेंद्र मोदी से मांंगी माफी
वेव्स 2025 समिट को लेकर इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। इस इवेंट में एक के बाद एक स्टार्स पहुंचे रहे हैं। इसी बीच कार्तिक आर्यन भी इस समिट में अपनी बात रखने पहुंचे। इस दौरान कार्तिक आर्यन ने कहा कि 'अजित पवार जी और सभी मेहमानों का वेव्स 2025 में दिल से स्वागत है। प्रधानमंत्री जी, मोदी जी, सॉरी, आपके सामने पहली बार बोल रहा हूँ, मेरी हार्टबीट बहुत तेज चल रही है। मैं कोशिश करूंगा कि यहां का डेकोरम मेंटेन करूं। अगर कुछ गलत हो जाए, तो प्लीज मुझे माफ कर दीजिएगा।' कार्तिक आर्यन ने इस वीडियो को अपने इंस्टग्राम हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट करते नजर आए।
कार्तिक आर्यन वर्क फ्रंट
कार्तिक आर्यन के पास प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी है। वो अनुराग बासु (Anurag Basu) की एक अनटाइटल्ड रोमांटिक ड्रामा में काम कर रहे हैं, जिसमें उनके ऑपोजिट श्रीलीला (Sreeleela) नजर आएंगी। इसके अलावा, वो सत्यप्रेम की कथा (Satyaprem Ki Katha) के डायरेक्टर समीर विदवांस (Sameer Vidwans) के साथ एक और रोम-कॉम तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी (Tu Meri Main Tera, Main Tera Tu Meri) में दिखेंगे, जो 2026 की शुरुआत में आ सकती है। एक्टर की एक और बिग-बजट फिल्म नागजिल्ला (Naagzilla) भी पाइपलाइन में है, जो 2026 में रिलीज होगी।
