WAVES 2025 Mira Rajput Fixes Deepika Padukone Dupatta: मुंबई के जियो कंवेंशन सेंटर में बीते दिन वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट 2025 का आयोजन हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बॉलीवुड की कई नामी हस्तियों ने शिरकत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस खास अवसर पर सिनेमाजगत को दुनिया के कोने-कोने में पहुंचाने के लिए बॉलीवुड सितारों का आभार जताया। वहीं शाहरुख खान से लेकर दीपिका पादुकोण जैसे कई स्टार्स ने अपने करियर और अपकमिंग मूवीज से जुड़ी बातें भी कीं। लेकिन इन सबसे इतर WAVES 2025 से जुड़ा एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मीरा राजपूत (Mira Rajput) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) साथ नजर आए। इस वीडियो में मीरा राजपूत, दीपिका पादुकोण का दुपट्टा ठीक करती दिखाई दीं।
मीरा राजपूत (Mira Rajput) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का ये वीडियो देखते ही देखते लाइमलाइट में आ गया। बीच इवेंट में मीरा राजपूत ने दीपिका पादुकोण का दुपट्टा ठीक किया। उनका ये अंदाज देख सोशल मीडिया यूजर्स भी उनकी सादगी पर दिल हार गए। दीपिका पादुकोण और मीरा राजपूत के वायरल वीडियो को लेकर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं, साथ ही शाहिद कपूर की पत्नी की सादगी पर भी तालियां बजा रहे हैं।

मीरा राजपूत (Mira Rajput) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "वो जोकर कहां गए जो रणवीर सिंह, शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण की तुलना बगैर किसी वजह से कर रहे थे।" दूसरे यूजर ने लिखा, "मीरा कितनी प्यारी है। और कुछ लोग उनसे अपने काम से मतलब रखने के लिए नफरत करते हैं।" तीसरे यूजर ने लिखा, "मीरा कितनी प्यारी है, गले लगना और ये एंडिंग बहुत प्यारी थी। मीरा और दीपिका पादुकोण को साथ देखकर अच्छा लगा।"
