World Cup Final में हार के बाद एयरपोर्ट पर पैपराजी से बचते दिखे विराट-अनुष्का, फैंस ने यूं किया रिएक्ट

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 21, 2023, 08:38 AM IST

World Cup Final: इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप फाइनल किसी भी भारतीय फैन के जहन से उतरने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच अब वर्ल्ड कप के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए हैं। इस बीच दोनों ही सितारे पैपराजी से बचकर जल्दी से अपनी गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए है।

World Cup Final: इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप फाइनल किसी भी भारतीय फैन के जहन से उतरने का नाम नहीं ले रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली वर्ल्ड कप फाइनल में हार के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी काफी दुखी नजर आ रहे हैं। इस बीच भारतीय फैंस के साथ ही बॉलीवुड सितारों और खुद प्रधानमंत्री मोदी ने टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने की कोशिश की है। इस बीच अब वर्ल्ड कप के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए हैं। इस बीच दोनों ही सितारे पैपराजी से बचकर जल्दी से अपनी गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए है। विराट और अनुष्का का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस दावा कर रहे हैं कि अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी के चलते वह पैपराजी से बचती नजर आई हैं। आइए इस वायरल वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed