Vikrant Massey Career: 'मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है।' यह लाइन आज विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) के लिए सटीक बैठती है। एक मामूली टीवी एक्टर से लेकर 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 में 12 वीं फेल के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीतने तक, विक्रांत की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं। टीवी से शुरूआत करने वाले विक्रांत ने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों नेशनल अवॉर्ड लेंगे आइए, विक्रांत मेस्सी के इस फिल्मी सफर को थोड़ा ड्रामेटिक और इमोशनल अंदाज में जानते हैं।
टीवी का करियर
साल 2007 में धूम मचाओ धूम नाम के टीवी शो से विक्रांत मेस्सी ने अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद विक्रांत मेस्सी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। विक्रांत मेस्सी को इसके बाद एक बड़ा रोल मिला, जिसने उन्हें पहचान दिलाई। दरअसल, विक्रांत मेस्सी कलर्स टीवी के लोकप्रिय सीरियल बालिका वधु में विक्रांत श्याम सिंह बने थे। इस शो में उन्होंने अच्छी एक्टिंग की और टीवी में अपने आपको अच्छे से स्थापित कर लिया। आखिरी बार छोटे पर्दे पर वो टीवी शो कबूल है में नजर आए।

Pic Credit- IMDb
इस फिल्म ने दिखाया बॉलीवुड का रास्ता
टीवी एक्टर विक्रांत मेस्सी पर बॉलीवुड का ठप्पा साल 2013 में लगा। सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म लूटेरा में उनको मौका मिला। इस मूवी ने विक्रांत मेस्सी को बॉलीवुड का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद आज तक विक्रांत मेस्सी बॉलीवुड में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। वैसे तो विक्रांत मेस्सी ने कई फिल्मो में अपना जलवा बिखेरा है, लेकिन फिल्म 12 वीं फेल उनके लिए सबसे बेस्ट साबित हुई। फिल्म को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया। छोटे बजट वाली फिल्म ने ये साबित कर दिया कि अगर फिल्म की कहानी और उसमें एक्टिंग अच्छी हो तो लोग उसे प्यार देते ही हैं। बता दें कि विक्रांत मेस्सी को फिल्म 12 वीं के लिए ही नेशनल अवॉर्ड मिला है।

Pic Credit- IMDb
ओटीटी ने निखारा
साल 2018 में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई मिर्जापुर ने विक्रांत मेस्सी को रातोंरात स्टार बना दिया। विक्रांत ने विनय 'बब्लू' पांडे का रोल निभाया जो कि एक पढ़ा-लिखा लड़का होता है लेकिन माफिया की दुनिया में फंस जाता है। बाब्लू का किरदार पहले तो काफी सॉफ्ट था। लेकिन आगे चलकर ये इंटेंस होता गया। विक्रांत मेस्सी को बब्लू के रोल में लोग काफी मिस करते हैं। इसके अलावा विक्रांत मैस्सी ने क्रिमिनल जस्टिस में भी धमाल मचाया था।

Pic Credit- IMDb
इस फिल्म में नजर आएंगे विक्रांत मेस्सी
हाल ही में विक्रांत मेस्सी ने टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार के साथ बात करते हुए बताया कि वो फिल्म दोस्ताना 2 में नजर आएंगे। उन्होंने कहा, 'आप मुझे जल्द ही एक नए रोल में देखेंगे। मुझे लगता है कि ये न्यूज़ पहले ही आ चुकी है। मैं नहीं जानता हूं कि मैं यह क्यों नहीं बोल रहा हूं। मैं 'दोस्ताना 2' कर रहा हूं। मैं अपनी पहली धर्मा फिल्म करने जा रहा हूं।' विक्रांत मेस्सी की इस अपकमिंग फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हो गए हैं। इसके अलावा भी विक्रांत मेस्सी की कई फिल्में पाइपलाइन में है। विक्रांत मेस्सी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो विक्रांत ने साल 2022 में शीतल ठाकुर से शादी की और फरवरी 2023 में उन्होंने अपने बेटे वरदान के जन्म के बारे में बताया। विक्रांत और शीतल ठाकुर की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। दोनों अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस को विजुअल ट्रीट देते रहते हैं।
