Big relief for Vikram Bhatt and his wife: फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट इन दिनों चर्चा में बनी हुए हैं। हाल ही में धोखाधड़ी के एक मामले में विक्रम और श्वेतांबरी को मुंबई में गिरफ्तार किया गया था। 31 जनवरी को राजस्थान उच्च न्यायालय ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। इस बीच अब सुप्रीम कोर्ट ने विक्रम भट्ट की पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को बड़ी राहत दे दी है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
विक्रम भट्ट की वाइफ को मिली बड़ी राहत
सुप्रीम कोर्ट ने फिल्ममेकर विक्रम भट्ट की पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने एक 30 करोड़ रुपये के ठगी मामले में विक्रम भट्ट की पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को अंतरिम जमानत दे दी। वहीं निर्देशक विक्रम भट्ट को अभी भी जेल में ही रहने के आदेश दिए हैं। विक्रम की वाइफ पिछले दो महीने से उदयपुर की सेंट्रल जेल में बंद थी। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें तुरंत रिहा करने का आदेश दिया। चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस ज्योमलया बागची की बेंच ने सुनवाई की। वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने दलील दी कि पैसे के विवाद में जेल डिफॉल्ट विकल्प नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि सभी को जेल में नहीं डाला जा सकता। कोर्ट ने कहा कि आपराधिक केस से पैसे वसूली नहीं हो सकती।
विक्रम भट्ट की फिल्में
कोर्ट ने उदयपुर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को जमानत की शर्तें तय करने को कहा। कोर्ट ने शिकायतकर्ता अजय मुर्दिया और राजस्थान सरकार को नोटिस जारी किया। मामला 19 फरवरी को फिर सुना जाएगा। अजय मुर्दिया ने आरोप लगाया कि विक्रम और श्वेतांबरी ने फिल्म प्रोजेक्ट के नाम पर 30 करोड़ से ज्यादा रुपये लिए और बाद में गबन कर लिया। फर्जी बिल बनाकर पैसे निकाले और पर्सनल अकाउंट्स में ट्रांसफर किए। विक्रम और उनकी वाइफ की दिसंबर 2025 में मुंबई से गिरफ्तारी हुई थी। राजस्थान हाई कोर्ट ने पहले जमानत खारिज की थी। बता दें कि विक्रम भट्ट ने गुलाम, 1920 और दीवाने हुए पागल जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया।
