SS Rajamouli ने किया ब्रह्मास्त्र का रिव्यू, बताया कैसी होगी रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की फिल्म की कहानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 26, 2022, 09:38 PM IST

SS Rajamouli on Brahmastra Movie: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र नौ सितंबर 2022 को रिलीज होने वाली है। जानिए बाहुबली और आरआरआर के डायरेक्टर एस.एस.राजामौली ने बताया कैसी है फिल्म की कहानी...

S.S.Rajamouli on Brahmastra : रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र का फैंस पिछले चार साल से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में शानदार वीएफएक्स और रालिया की बेहतरीन केमेस्ट्री देखने को मिली है। अब बाहुबली और आरआरआर जैसी फिल्मों के डायरेक्टर एस.एस.राजामौली ने फिल्म का रिव्यू किया है। एस.एस.राजामौली ने कहा, 'ब्रह्मास्त्र की दुनिया बनाना आसान नहीं था। फिल्म में दिखाया गया है कि सभी अस्त्रों से ऊपर प्यार है। प्यार वानर अस्त्र, जल अस्त्र और अग्नि अस्त्र या ब्रह्मास्त्र सभी से बड़ा है। फिल्म में हमारे इतिहास और पुराणों का जिक्र किया गया है। हम लोगों ने बचपन से ही इन अस्त्रों के बारे में कहानियों में पढ़ा है। मैं डायरेक्टर अयान मुखर्जी के इस विजन को सपोर्ट करता हूं। फिल्म परियों की कहानी है, ये कहानी बताने का एक तरीका है। फिल्म में बुराई पर अच्छाई की जीत दिखाई है।'

End of Article