Vijay Sethupathi in Jawan: शाहरुख खान डायरेक्ट एटली की फिल्म जवान (Jawan Movie) में नजर आने वाले हैं। फिल्म की घोषणा के बाद से ही किंग खान के फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इस फिल्म में साउथ के सबसे पॉपुलर एक्टर विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) की एंट्री हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में विजय सेतुपति विलेन के किरदार में नजर आ सकते हैं। विजय सेतुपति ने शाहरुख खान के साथ फिल्म जवान में काम करने के लिए हां कर दी है। विजय बहुत जल्द मुंबई में फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। विजय सेतुपति की साउथ में काफी अच्छी फैन फॉलोविंग हैं। सूत्रों के मुताबिक, 'विजय सेतुपति सबसे ज्यादा बिजी रहने वाले एक्टर हैं। ऐसे में डेट्स को लेकर काम किया जा रहा है। वह मुंबई में फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू करेंगे। इसको लेकर जल्द ही आधिकारिक घोषणा भी की जाएगी।' जवान में शाहरुख खान के अपोजिट साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) हैं।
Jawan Movie: साउथ के सुपरस्टार से होगी शाहरुख खान की टक्कर, जवान में हुई विजय सेतुपति की एंट्री
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Jul 6, 2022, 11:29 PM IST
